तीन खबरें हैं। हिंदी पोर्टल दैट्सहिन्दी में कार्यरत सब एडीटर अरविंद अरोरा के बारे में खबर है कि उन्होंने दिल्ली में कंटेंट आउटसोर्स कंपनी में बतौर सब एडीटर ज्वाइन कर लिया हैं। दूसरी खबर इंडिया न्यूज साप्ताहिक पत्रिका से है। यहां वरिष्ठ पत्रकार सतेंद्र प्रकाश ने बतौर चीफ कापी एडीटर ज्वाइन किया है। सतेंद्र प्रकाश हाल फिलहाल तक सीनियर इंडिया मैग्जीन से जुड़े थे। उधर, पत्रिका के लिए फैजाबाद से रिपोर्ट कर रहे राहुल श्रीवास्तव के बारे में सूचना है कि उन्होंने भी इंडिया न्यूज मैग्जीन ज्वाइन किया है। उनका पद रिपोर्टर का है।
अरविंद अरोरा, सतेंद्र प्रकाश और राहुल श्रीवास्तव को नई पारी के लिए ढेर सारी बधाई।











