Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

नेता, पुलिस अफसर और एंकर सूजा पहुंचा जेल

[caption id="attachment_15533" align="alignleft"]सूजा के चैनल से बरामद नोट और हथियारसूजा के चैनल से बरामद नोट और हथियार[/caption]टीआरपी के लिए पत्रकार किस कदर नीचे गिर सकते हैं, इसका भयानक उदाहरण ब्राजील में देखने को मिला है। ब्राजील के अमेजन प्रांत में चलने वाले एक न्यूज चैनल के मालिक व एंकर सूजा पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि उसने अपने ‘अपराध शो’ की टीआरपी बढ़ाने के लिए पांच लोगों की हत्या कराई और इन हत्याओं को सबसे पहले शूट करके अपने न्यूज चैनल पर सनसनीखेज और एक्सक्लूसिव घटना के रूप में दिखाया। पुलिस ने पांच हत्याओं की कड़ियों को जब मिलना शुरू किया तो उसे पता चला कि इन हत्याओं की सबसे पहले खबर सूजा ने अपने शो में दी। इनके फुटेज दिखाए। गहराई से छानबीन करने पर इन हत्याओं के पीछे सूजा का हाथ सामने आया। इसी दौरान एक घटना और घटी।

सूजा के चैनल से बरामद नोट और हथियारटीआरपी के लिए पत्रकार किस कदर नीचे गिर सकते हैं, इसका भयानक उदाहरण ब्राजील में देखने को मिला है। ब्राजील के अमेजन प्रांत में चलने वाले एक न्यूज चैनल के मालिक व एंकर सूजा पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि उसने अपने ‘अपराध शो’ की टीआरपी बढ़ाने के लिए पांच लोगों की हत्या कराई और इन हत्याओं को सबसे पहले शूट करके अपने न्यूज चैनल पर सनसनीखेज और एक्सक्लूसिव घटना के रूप में दिखाया। पुलिस ने पांच हत्याओं की कड़ियों को जब मिलना शुरू किया तो उसे पता चला कि इन हत्याओं की सबसे पहले खबर सूजा ने अपने शो में दी। इनके फुटेज दिखाए। गहराई से छानबीन करने पर इन हत्याओं के पीछे सूजा का हाथ सामने आया। इसी दौरान एक घटना और घटी।

सूजा ने पांच हत्याओं के बाद छठीं हत्या की भी योजना बना ली। उसने एक महिला को मारने की सुपारी एक गैंग को दी। गैंग वालों को जाने क्या हुआ कि उन्होंने बजाय महिला को मारने के, सूजा के खेल की सूचना पुलिस को दे दी। इस तरह सूजा की पोल खुल गई। फिलहाल सूजा का खेल खत्म हो चुका है। उसके न्यूज चैनल पर ताला लगाकर उसे जेल भेज दिया गया है।

एंकर बनने से पहले सूजा नेता और पुलिस अधिकारी भी रह चुका हैं। वह चुनाव जीत कर कानून बनाने वाली संस्था का भी सदस्य रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर किसी में नेता, पुलिस अधिकारी और पत्रकार, तीनों के गुण आ जाए, और वह अपने दिमाग का नकारात्मक इस्तेमाल करने लगे तो किस हद तक जा सकता है। सूजा को पुलिस से इसलिए हटाना पड़ा क्योंकि वह माफियाओं से मिला हुआ था। पुलिस की नौकरी से हटाए जाने के बाद नेता बना और फिर मीडिया मालिक। अपने न्यूज चैनल को नंबर वन बनाने के चक्कर में वह हत्याएं कराने लगा। नतीजा यह हुआ कि सूजा और उसका शो ब्राजील में जन-जन की जुबान पर चढ़ गया। सूजा को खून लग चुका था। अपने शो की लोकप्रियता वह किसी भी तरह खोना नहीं चाहता था। इसीलिए एक-एक कर पांच हत्याएं कराता गया। अपने अपराध शो के जरिए अपराध खत्म करने का ड्रामा करने वाला सूजा खुद अपराधी बनकर जेल जा चुका है। यह सच्ची घटना भारतीय टीवी इंडस्ट्री के लिए भी एक सबक हो सकती है जो टीआरपी की खातिर दिन ब दिन पतन के नए रिकार्ड कायम कर रहे हैं।

इस प्रकरण को लेकर प्रकाशित अन्य खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक कर सकते हैं- 

  1. Murder for TRPs? Brazil cop-anchor under scanner
  2. TV News Anchor Suspected in Killings for Ratings Boost
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...