Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बरेली से हिंदुस्तान का प्रकाशन अतिशीघ्र

हिंदुस्तान के प्रस्तावित बरेली संस्करण की प्रेस का उदघाटन करतीं हिंदुस्तान की प्रमुख संपादक मृणाल पांडे।प्रेस और आफिस का उदघाटन : दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के बरेली संस्करण का प्रकाशन शीघ्र शुरू होने जा रहा है। ‘हिन्दुस्तान’ की प्रमुख संपादक मृणाल पांडे ने यहा रामपुर रोड स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं वाले प्रेस और कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर बरेली की टीम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हिन्दुस्तान’ ने अब तक रचनात्मक पत्रकारिता का जो अध्याय रचा है, बरेली संस्करण उसमें नए पन्ने जोड़ेगा। ‘हिन्दुस्तान’ यूपी में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा, मेरठ से प्रकाशित हो रहा है। 

हिन्दी पट्टी के दिनोंदिन बढ़ते राजनैतिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित करते हुए मृणाल पाण्ये ने कहा कि ‘हिन्दुस्तान’ का बरेली संस्करण उत्तर प्रदेश में इस अखबार का सातवां और देश में सत्रहवां होगा। हिन्दुस्तान’ अखबार के लिए यह महत्वपूर्ण है कि पूरी हिन्दी बेल्ट में उसकी मौजूदगी है। पूरे प्रदेश में बरेली का खास महत्व है। रुहेलखण्ड, कुमाऊं के साथ ही केन्द्रीय उत्तर प्रदेश  के कुछ हिस्सो को बरेली जोड़ता है। ऐसे में यहां से शुरू होने जा रहा यह संस्करण सहयोग और साझा सोच-विचार की नई कार्य संस्कृति भी विकसित करेगा। एक तरह से यह उत्तराखंड वाले पुराने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। हमारी प्रतिबद्धता और पहचान रचनात्मक पत्रकारिता के लिए है। हमें कभी किसी राजनैतिक बैसाखी की जरूरत नहीं रही है। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले परम्परागत तरीके से पूजा-अर्चना की गई। वाइस प्रेसीडेंट, हिन्दी बिजनेस अमित चोपड़ा, ‘हिन्दुस्तान’ लखनऊ के वरिष्ठ स्थानीय संपादक नवीन जोशी, हेड प्रोजेक्ट्स रंजन गर्ग, बिजनेस हेड (सेंट्रल एंड ईस्ट यूपी) संजय शुक्ला, बरेली संस्करण के महाप्रबंधक सम्राट नाइक और स्थानीय संपादक अनिल भास्कर मौजूद रहे। साभार : हिंदुस्तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...