Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

राजनीति को सुधींद्र व संजय ने बाय बोला

[caption id="attachment_15620" align="alignleft"]सुधींद्र कुलकर्णीसुधींद्र कुलकर्णी[/caption]दो बड़ी पार्टियों से जुड़े रहे दो बड़े पत्रकारों ने इनसे अपना-अपना नाता तोड़ लिया है। ब्लिट्ज समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार सुधींद्र कुलकर्णी ने फिलहाल भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। वे लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक सलाहकार थे और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में वाजपेयी के काफी नजदीकी लोगों में शुमार किए जाते थे। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा का चुनाव संचालन सुधींद्र ने ही किया था। सुधींद्र का कहना है कि उन्हें लगता है कि वे भाजपा के लिए कोई खास योगदान नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उधर, भाजपा के नेताओं का कहना है कि सुधींद्र भाजपा के कभी मेंबर थे ही नहीं इसलिए उनके इस्तीफे के कोई मायने नहीं है।

सुधींद्र कुलकर्णीदो बड़ी पार्टियों से जुड़े रहे दो बड़े पत्रकारों ने इनसे अपना-अपना नाता तोड़ लिया है। ब्लिट्ज समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार सुधींद्र कुलकर्णी ने फिलहाल भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। वे लालकृष्ण आडवाणी के राजनीतिक सलाहकार थे और अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में वाजपेयी के काफी नजदीकी लोगों में शुमार किए जाते थे। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा का चुनाव संचालन सुधींद्र ने ही किया था। सुधींद्र का कहना है कि उन्हें लगता है कि वे भाजपा के लिए कोई खास योगदान नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उधर, भाजपा के नेताओं का कहना है कि सुधींद्र भाजपा के कभी मेंबर थे ही नहीं इसलिए उनके इस्तीफे के कोई मायने नहीं है।

माना यह जा रहा है कि 53 वर्षीय सुधींद्र लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार और संघ की नापसंद होने के कारण भाजपा से अलग होने को मजबूर हुए हैं। वे भाजपा से करीब 12 वर्षों से जुड़े हुए थे। पिछले दिनों भाजपा से जसवंत सिंह को निकाले जाने का सुधींद्र ने विरोध किया था, इस वजह से भी वे संघ के निशाने पर आ गए थे।

संजय बारूउधर, कांग्रेस के करीबी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रेस सलाहकार रह चुके संजय बारू ने राजनीति को बाय बोलकर फिर से पत्रकारिता में लौटने का ऐलान कर दिया है। वे नई पारी बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार के सलाहकार संपादक के रूप में शुरू करने वाले हैं। बारू चुनाव से पहले पीएम के प्रेस सलाहकार पद से इस्तीफा देकर सिंगापुर के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाने चले गए थे। बताया जा रहा है कि वे अक्टूबर में बिजनेस स्टैंडर्ड ज्वाइन करेंगे। संजय बारू देश के जाने माने आर्थिक पत्रकार हैं और फाइनेंसियल एक्सप्रेस, इकोनामिक टाइम्स और टाइम्स आफ इंडिया जैसे अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड में बारू टीएन नैनन की जगह लेंगे जो अभी तक एडिटर के रूप में काम देख रहे हैं। नैनन एडिटोरियल डायरेक्टर और चेयरमैन के रूप में बीएस के कामधाम को देखते रहेंगे। बारू नैनन को ही रिपोर्ट करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...