Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

राकेश सिंह प्रेस क्लब, बलरामपुर के अध्यक्ष

प्रेस क्लब, बलरामपुर के पदाधिकारी

चुनाव में जिले के कई दिग्गज धराशाई : उत्तर प्रदेश के जिला बलरामपुर के प्रेस क्लब का चुनाव इसी रविवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। 33 सदस्यों वाले इस प्रेस क्लब के चुनाव में कई दिग्गज हारे और कई लोग उस्ताद बने। चुनाव में जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष टीबी लाल उपाध्यक्ष पद पर बुरी तरह से हार गए। दैनिक जागरण के संवाददाता राकेश सिंह 22 मत पाकर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुन लिए गए। राकेश सिंह ने दैनिक हिंदुस्तान अखबार के अंबरीश तिवारी को हराया। अंबरीश तिवारी को सिर्फ 11 मत मिले। सचिव पद पर अमर उजाला के संजय तिवारी ने दैनिक हिंदुस्तान के अविनाश त्रिपाठी को हराया।

संजय तिवारी को 27 और अविनाश त्रिपाठी को कुल सात वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर सचिन मदान और त्रिपुरारी शंकर जीते। इन दोनों ने टीबी लाल और कमलेश त्रिपाठी को हराने में सफलता हासिल की।  बलरामपुर प्रेस क्लब के नए चुने गए पदाधिकारी अगले महीने एक भव्य समारोह में शपथ लेंगे। शपथ दिलाने के लिए यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, सचिव जेपी तिवारी, यूपी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सिद्धार्थ कलहंस को बुलाया जाएगा। नए जीते सभी पदाधिकारियों को भड़ास4मीडिया की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...