Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

अब असली पत्रकारों से भी डर लगने लगा

आनंद रायभडास4मीडिया पर मेरे एक पुराने साथी देवकी नंदन मिश्र ने चिंता जतायी है. उनकी चिंता नकली पत्रकारों को लेकर है. वे चाहते हैं कि सरकारी स्तर पर कुछ ऐसा हो जिससे नकली पत्रकारों पर नकेल कसी जा सके. देवकी भाई की चिंता बहुत वाजिब है. उनके नाम पर किसी ने उनके ही परिचित पर रोब गालिब कर दिया. अखबार के नाम पर धौंस जमाने की  आदत जो पड़ गयी है. जिसे देखो स्कूटर से लेकर कार तक प्रेस लगाए अपना-अपना गोरख धंधा चमका रहा है. पर नकली पत्रकारों के साथ ही अब तो असली पत्रकारों से भी डर लगने लगा है. भड़ास4मीडिया पर ही पढ़ा कि रायपुर में एक चैनल वालों पर एक अधिकारी ने बेडरूम के दृश्य शूट करने में शामिल होने आरोप लगाया है.

अब तो भाई हद हो गयी. स्टिंग आपरेशन में अमन वर्मा और शक्ति कपूर जैसों की कुछ हरकत कैद करके या बिहार के सांसदों की घटियाई दिखा कर भले टीआरपी बढ़ गयी और एक मैसेज भी गया लेकिन ये किसी के घर के बेडरूम में झांकना तो सरासर गलत है. अब सचमुच ख़तरा बढ़ने लगा है.

माउन्ट आबू में हर साल मीडिया पर सेमिनार होता है. प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मूल्यनिष्ठ मीडिया की स्थापना के लिए वहां देश भर के लोग बुलाए जाते हैं वहां बहस में विक्रम राव भी शामिल होते हैं. स्टिंग आपरेशन के मसले पर यह चिंता जतायी गयी कि अब मीडिया के लोग बेडरूम तक झाँकने लगे हैं. मीडिया के चरित्र को लेकर  मौके बे मौके बहस होती ही रहती है. रायपुर के अधिकारी के बारे में यह बात सामने आयी कि उसने अपनी ही पत्नी की सीडी बना ली। ऐसा संभव नहीं है. अन्तरंग क्षण की यह सीडी भला कोई अधिकारी अपनी बीवी की क्यों बनाएगा. बात कुछ समझ में नहीं आ रही है. वाकई यह किसी की शरारत हो सकती है. पर इस शरारत के बाद आयी यह खबर नयी बहस लेकर आयी है. मीडिया ने समाज में मूल्य स्थापित किया है. इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती है. आजादी के बाद जब संविधान में लोकतंत्र के तीन पाए खड़े किये गए तब समाज में अपने नेक योगदान से ही मीडिया को चौथे खम्भे का दर्जा मिल गया. यह किसी कानून में नहीं है लेकिन अपने पूर्वजों की स्थापित की हुई प्रतिष्ठा का ही परिणाम है. आज वास्तव में वह प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है. सच कहें तो मूल्य निष्ठ मीडिया के लिए एक अभियान की जरूरत है. बाजार के दबाव और एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ छोड़ कर ही यह अभियान चल सकता है.

आनंद राय

पूर्व अध्यक्ष, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब

गोरखपुर

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...