Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकारिता में जेबकतरे भी आ गए हैं क्या?

लालू यादव की प्रेस कांफ्रेंस में गई महिला पत्रकार का बैग ले उड़ा : लगता है कि पत्रकारिता में चोर-उचक्के भी शामिल हो गए हैं। अगर ऐसा नहीं है तो कल शाम दिल्ली के ली मेरीडियन होटल में लालू यादव की प्रेस कांफ्रेंस के दौरा एक महिला टीवी जर्नलिस्ट का पूरा बैग ही किसी ने पार न किया होता। ली मेरीडियन कोई ऐसी-वैसी जगह तो है नहीं कि प्रोफेशनल जेबकतरे पहुंच जाएंगे। और अगर लालू यादव जैसे नेता की प्रेस कांफ्रेंस हो तो सुरक्षाकर्मी उन्हीं को अंदर घुसने देंगे जो अपना वाजिब कार्ड व पहचान पत्र वगैरह दिखाएंगे। अगर इस पीसी में किसी महिला पत्रकार का पूरा का पूरा बैग की गायब हो जाए तो हैरत की बात तो है।

शक की सुई पीसी में शामिल किसी मीडियाकर्मी की तरफ ही घूमेगी। सूत्रों ने बताया कि महिला पत्रकार के बैग में उनके दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, कागजात व नगद रुपये थे। यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब साल भर पहले एक और महिला पत्रकार बाइट लेने के चक्कर में अपने मोबाइल फोन से हाथ धो चुकी है। वह महिला पत्रकार शीला दीक्षित की बाइट लेने के लिए भागदौड़ कर रही थी। धक्कामुक्की के दौरान ही किसी ने उसकी जेब से तीन मोबाइलों में से एक मार दिया। महिला पत्रकार के एक हाथ में माइक था और दूसरे में एक मोबाइल। पाकेट में पड़े थे दो मोबाइल।

इस महिला पत्रकार का कहना है कि उसे अंदाजा तो हुआ कि कोई पाकेट में हाथ डाल रहा है लेकिन वहां इतना रश था और बाइट लेने की इतनी जल्दी थी कि मैंने गहराई से ध्यान नहीं दिया और इसी कारण मोबाइल से हाथ धो बैठी। अब सवाल ये है कि अगर इस तरह के प्रेस कांफ्रेंसों में मोबाइल व बैग आदि गायब होने लगे हैं तो इसके पीछे किसका हाथ है? कहीं प्रोफेशनल जेबकतरे तो पत्रकार नहीं बन गए हैं जो मौका मिलते ही अपने हाथ की खुजली मिटाने के लिए दूसरों के पाकेटों व बैगों पर हाथ धरने लगे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...