Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

वर्तिका-उदय लिखित किताब का विमोचन

वर्तिका नंदा और उदय सहाय द्वारा मीडिया पर लिखी किताब ‘मीडिया और जनसंवाद’ का विमोचन बीते दिनों दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में हुआ। किताब का विमोचन ‘हिंदी अकादमी’ के उपाध्यक्ष अशोक चक्रधर और ‘नई दुनिया’ के समूह संपादक आलोक मेहता ने किया। इस मौके पर ‘हंस’ के संपादक राजेंद्र यादव सहित विभिन्न मीडिया हाउसों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। वर्तिका नंदा इससे पहले 1989 में ‘मुधर दस्तक’ (कविता संग्रह) और 2006 में ‘टेलिविजन एवं अपराध पत्रकारिता’ किताब लिख चुकी हैं। उदय सहाय ने सन् 2000 में ‘पुलिस कंपुडियन’ और 2006 में ‘मेकिंग न्यूज’ (ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित) किताब लिख चुके हैं। दोनों की यह तीसरी किताब है, जो संयुक्त रूप से आई है। इसे सामयिक प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।

विमोचन समारोह में लेखक उदय सहाय ने कहा कि यह किताब सच को सामने लाने की एक विनम्र कोशिश है। मीडिया स्टडी और मॉस कॉम के फर्क को समझाते हुए उन्होंने कहा कि ये दोनों जुदा हैं। मीडिया स्टडी सच के पीछे का सच लाता है। वर्तिका नंदा ने कहा कि इस किताब को लिखने का उद्देश्य यह है कि जो लोग नाग-नागिन से आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके साथ काम किया जाए। मुख्य अतिथि आलोक मेहता ने कहा कि आज पत्रकारिता संस्थानों में अच्छी किताबें एवं अच्छे शिक्षकों की कमी है। इस किताब से पत्रकारिता के छात्रों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक चक्रधर ने इस किताब के लेखकों के बारे में कहा कि वर्तिका संवेदना से ज्ञान की ओर जाती हैं और उदय ज्ञान से संवेदना की ओर आते हैं। यह पुस्तक लोगों को चुनौतियों का सामना करने के लिए बाध्य करेगी। पति-पत्नी के साथ किताब लिखने का सिलसिला राजेंद्र यादव और मन्नू भंडारी ने शुरू किया था। ये लोग उस पंक्ति में जुड़कर सिलसिले को आगे बढ़ा रहे हैं।

पुस्तक वि्मोचन समारोह में सबसे दाएं आलोक मेहता, सबसे बाएं वर्तिका नंदा, बीच में उदय सहाय और अशोक चक्रधर.

उल्लेखनीय है कि वर्तिका नंदा देश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ में बतौर शिक्षिका काम कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने ‘एनडीटीवी’ में बतौर क्राइम रिपोर्टर कई सालों तक काम किया। फिलहाल वे स्वतंत्र लेखन में जुटी हैं। उदय सहाय सूचना एवं प्रसारण विभाग, विज्ञापन के दिल्ली सरकार के प्रमुख रह चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्तिले लिया। वर्तमान में वह राष्ट्रमंडल खेलों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रसून जी ने समारोह का संचालन किया। इस मौके पर प्रकाशक महेश भारद्वाज भी मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...