Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

वरिष्ठ पत्रकार बसंत अवस्थी का निधन

वरिष्ठ पत्रकार बसंत अवस्थी का निधन 17 जुलाई को शुक्रवार तड़के 3 बजे छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित महारानी हास्पिटल में हुआ। वे लंबे समय से उदर रोग का इलाज करवा रहे थे। पत्नी, 3 बेटे, बहुओं और पोते-पोतियों का उनका भरा-पूरा परिवार है। मूलतः रायपुर के रहने वाले बसंत अवस्थी ने बस्तर में पांचवें दशक के अंत और छठें दशक की शुरूआत में पत्रकारिता शुरू की और पत्रकारिता को अपनी लेखनी से एक नया आयाम दिया। अपने विचारों से पोषित संस्था बस्तर प्रकृति बचाओ समिति  के माध्यम से उन्होंने बस्तर में घटते वन और बिगड़ते पर्यावरण की तरफ न केवल राज्य सरकारों का, बल्कि आम आदमी का ध्यान भी खूब खींचा।

इस संस्था की ही कोशिश थी कि साल वनों को काटकर पाइन रोपने की विश्व बैंक की मंशा पूरी न हो सकी। इसमें उनके सहयोगी शरतचंद्र वर्मा का भी सहयोग कम नहीं था। बस्तर की बदलती सूरत देखने की हसरत  बसंत अवस्थी में थी। बसंत अवस्थी पत्रकारिता की उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते थे, जिन्हें प्रकृति और संस्कृति दोनों की समान समझ थी। वे सृष्टि से लेकर सियासत तक, लोक अंचल से लेकर अंतर्राष्ट्रीय विषयों तक और प्रशासन से लेकर प्रजा तक की बातों को खबरों के अंदाज में कहने की महारत रखते थे। शब्दों की ऐसी रचना करते थे कि वह शब्दों की कारसेवा लगती थी। लेखन विधा से जुड़े और बस्तर के हितों को लेकर चिंतन करने वाले हर उम्र, आय और वर्ग के लोगों से उनकी खूब छनती थी। वे उम्र को बाधा नहीं मानते थे और छोटे-बड़े हर लेखक पत्रकार को समान सम्मान और प्रोत्साहन देते थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...