Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अमित सिन्हा ने धोखा दिया : मधुर मित्तल

अमित ने आरोपों को बेबुनियाद और छवि खराब करने की कोशिश बताया : अमित सिन्हा और मित्तल बंधुओं के बीच डील न हो पाने की खबर के बाद बी4एम ने वीओआई के कर्ताधर्ता मधुर मित्तल से संपर्क किया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वीओआई किसी कीमत पर बंद नहीं किया जाएगा। अगले दो महीनों के भीतर इस चैनल में 25 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। उन्होंने कहा- ‘मैं चैनल चलाने की इच्छा रखता हूं लेकिन जिस तरह के अनुभव हो रहे हैं उससे मन खट्टा होता जा रहा है। मैं चैनल को आगे बढ़ाना चाहता हूं लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजती। अगर अभी तक मैंने 70-80 करोड़ रुपये चैनल में इनवेस्ट किया है तो ऐसा यूं ही नहीं किया है। मेरी कोशिश है कि अच्छे तरीके से चैनल चलाया जाए लेकिन हर बार किसी न किसी कड़वे अनुभव से पाला पड़ रहा है। इस बार अमित सिन्हा ने हम लोगों के साथ धोखा किया है। उनकी हैसियत चैनल खरीदने की नहीं थी। उनके पास 10 लाख रुपये भी नहीं हैं एकाउंट में और चले थे करोड़ों का चैनल खरीदने।

उन्होंने हम लोगों को भ्रम में रखा। मैं ओपन चैलेंज करने को तैयार हूं। कोई भी आकर सारे डाक्यूमेंट्स देख ले। उनके सभी चेक बाउंस हुए। मैं एफिडेविट, एग्रीमेंट और डाक्यूमेंट दिखा दूंगा। आप भी आकर देख लीजिए। कहकर भी स्टाफ को पैसे नहीं दिए। चुनिंदा चार छह पत्रकारों को पैसे देकर अपने पाले में कर लिया। अमित सिन्हा ने स्टाफ की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उनके बाउंस हुए चेक रखे हुए हैं। मुझे दुख हो रहा है कि अमित सिन्हा को भगवान बनाया जा रहा है। सच्चाई पता चल जाएगी अगर आप आफिस आकर सारे डाक्यूमेंट्स देख लेंगे। मैं वायस आफ इंडिया के सभी मीडियाकर्मियों से अपील करता हूं कि वे किसी बहकावे में न आएं और चैनल को चलाने में मदद करें।’

उधर, अमित सिन्हा ने बी4एम से बातचीत में कहा कि समझौता न होने का कारण ‘ड्यू डेलीजेंस’ रहा। कंपनी को खरीदने से पहले वैलूवेशन होता है। लेन-देन व कर्ज का पता लगाया जाता है। ऐसा न होने कंपनी का कर्ज बाई डिफाल्ट खरीदने वाले पर आ जाएगा।  ड्यू डेलीजेंस फेल हो गया। इसे रुकवा दिया गया। इस कारण समझौता नहीं हुआ। मेरे पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। यह छवि खराब करने की कोशिश है। चैनल के लिए उन लोगों ने मेरे से शुरू में ही 50 लाख रुपये का हैंड लोन लिया, जिसे आज तक वापस नहीं किया। उस समय उनको नहीं दिखा कि मेरे पास पैसा है या नहीं है। बाद में मैंने करोड़ों रुपये इस चैनल में लगाए। वे लोग मेरे एकाउंट चेक कराते थे कि कितना पैसा है। उसी मुताबिक मेरे से चेक लेने के लिए दबाव बनाते। मुझे अपने एकाउंट से पैसा हटाना पड़ा। वीओआई के लोग जानते हैं कि मैंने किस-किस तरह से मदद की। मई में जो सेलरी गई, उसको मैंने दिया। जो भी वेंडर आता, उसे मेरे से पेमेंट दिलाते। इन लोगों ने जो पेमेंट मांगे थे, वह ड्यू डेलीजेंस से संबंधित था। एग्रीमेंट न होने की स्थिति में एमओयू 31 जुलाई को खुद खत्म हो गया। 31 जुलाई से पहले ड्यू डेलीजेंस होना था। यह नहीं हुआ। तब मैंने पेमेंट रुकवा दिया। जब मैंने स्टाप पेमेंट कराया तो उन्होंने चेक के अगेंस्ट में डिमांड ड्राफ्ट लिया और कहा कि चेक वापस करा दूंगा पर वापस नहीं किया। इन्होंने मेरे को शेयर भी जारी किया था। ऐसा क्यों किया? इनकी कोशिश थी कि अमित सिन्हा को किसी तरह 83.5 करोड़ में चैनल बेच दो। कैसे भी साइन करा लो। पर इनके पास कोई चीज प्रापर नहीं है। मेरी इनसे कोई लड़ाई नहीं है। मैंने इनके बारे में कहीं कोई गलत बात नहीं की। ईश्वर सब देखता और जानता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...