Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रसार भारती के कामकाज पर रिपोर्ट जल्द

सदस्‍यों और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी से मतभेदों के कारण प्रसार भारती बोर्ड के उपयुक्‍त तरीके से काम नहीं कर पाने की हालिया रिपोर्टो के बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय जल्‍द ही प्रसार भारती के कामकाज पर विस्‍तृत रिपोर्ट  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने पेश करेगा। मंत्रालय के भरोसेमंद सूत्रों ने कहा कि लोक प्रसारक में क्‍या चल  रहा है, इस पर मंत्रालय ने गौर किया है और प्रधानमंत्री को रिपोर्ट भेजने से पहले मंत्री विधि मंत्रालय से सलाह-मशविरा करेंगी।

सदस्‍यों और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी से मतभेदों के कारण प्रसार भारती बोर्ड के उपयुक्‍त तरीके से काम नहीं कर पाने की हालिया रिपोर्टो के बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय जल्‍द ही प्रसार भारती के कामकाज पर विस्‍तृत रिपोर्ट  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने पेश करेगा। मंत्रालय के भरोसेमंद सूत्रों ने कहा कि लोक प्रसारक में क्‍या चल  रहा है, इस पर मंत्रालय ने गौर किया है और प्रधानमंत्री को रिपोर्ट भेजने से पहले मंत्री विधि मंत्रालय से सलाह-मशविरा करेंगी।

सूत्रों ने कहा कि इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री को विस्‍तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसमें सूचना और प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के सुझाव भी शामिल रहेंगे।  सूत्रों के मुताबिक मंत्री ने जब से पदभार संभाला है, तभी से वह प्रसार भारती के अंदर घटित हो रही चीजों की समीक्षा कर रही हैं। उन्‍होंने मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी व बोर्ड के सदस्‍यों के सा‍थ बैठकें भी की है। प्रसार भारती  में कथित अनियमितताओं से जुडे मामले की जांच मुख्‍य सतर्कता आयुक्‍त की  ओर से की जानी है जो सुप्रीम कोर्ट व दिल्‍ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप  होगी। सदस्‍यों व मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी के बीच मतभेद होने के कारण प्रसार भारती बोर्ड के उपयुक्‍त तरीके से काम नहीं हो पाने से जुडा मामला अब भी  दिल्‍ली हाई कोर्ट में विचाराधीन है। सूत्रों ने कहा कि इस परिदृश्‍य में मंत्री प्रधानमंत्री को रिपोर्ट भेजेंगी।

मंत्रालय के पूरे प्रसार भारती बोर्ड को भंग करने के लिए अध्‍यादेश लाने पर विचार करने संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए सूत्रों ने कहा कि मामला पहले से अदालत में है। मंत्रालय कार्रवाई पर नजर रखे हुए है। उन्‍होंने कहा  कि मंत्री ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है या किया है। उन्‍होंने कार्रवाई की कोई प्रक्रिया नहीं सुझाई है क्‍योंकि मामला अदालत में है। सूत्रों ने कहा कि इसी के साथ मंत्री ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रसार भारती से जुडे कई लंबित मुद्दों को सुलझाया है और इसके लिए उन्‍होंने कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठके की है। सूत्रों के मुताबिक असल में, अंबिका सोनी ने प्रसार भारती के कामकाज के विभिन्‍न पहलुओं पर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, यह स्‍वायत्‍त संगठन है  लेकिन उसकी प्रभावक्षमता को बनाए रखने की कोशिशें की जा रही है। साभार : जनसत्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...