Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

हिंदी समृद्धि के लिए निश्चल सम्मानित

[caption id="attachment_15761" align="alignleft"]सम्मानित किए जाने के बाद समारोह को संबोधित करते निश्चल भटनागरसम्मानित किए जाने के बाद समारोह को संबोधित करते निश्चल भटनागर[/caption]हिंदी भाषा को समृद्ध करने और ग्रामीणों की समस्याओं के निदान में योगदान करने के लिए दैनिक जागरण दिल्‍ली के स्‍टेट ब्‍यूरो के संवाददाता निश्‍चल भटनागर को हिंदी दिवस की पूर्वसंध्‍या पर सम्मानित किया गया। उन्‍हें चांदी का मुकुट व पगड़ी पहनाकर यह सम्‍मान दिया गया। सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली के उप महापौर मास्टर आजाद सिंह की तरफ से मुण्‍डका स्थित अभिनंदन वाटिका में किया गया था। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकार निश्चल भटनागर के कार्य के प्रति समर्पण की तारीफ की। बताया गया कि निश्चल भटनागर के कारण ही नरेला, बवाना के किसानों की समस्‍याओं का समाधान हो सका।

सम्मानित किए जाने के बाद समारोह को संबोधित करते निश्चल भटनागरहिंदी भाषा को समृद्ध करने और ग्रामीणों की समस्याओं के निदान में योगदान करने के लिए दैनिक जागरण दिल्‍ली के स्‍टेट ब्‍यूरो के संवाददाता निश्‍चल भटनागर को हिंदी दिवस की पूर्वसंध्‍या पर सम्मानित किया गया। उन्‍हें चांदी का मुकुट व पगड़ी पहनाकर यह सम्‍मान दिया गया। सम्मान समारोह का आयोजन दिल्ली के उप महापौर मास्टर आजाद सिंह की तरफ से मुण्‍डका स्थित अभिनंदन वाटिका में किया गया था। इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकार निश्चल भटनागर के कार्य के प्रति समर्पण की तारीफ की। बताया गया कि निश्चल भटनागर के कारण ही नरेला, बवाना के किसानों की समस्‍याओं का समाधान हो सका।

दिल्‍ली हाईकोर्ट में हिंदी में बहस किए जाने के ऑल इंडिया लायर्स एसोसिशन की मांग को भी निश्चल ने अखबार के माध्यम से प्रमुखता से उभारा। निश्चल भटनागर 15 वर्षो से पत्रकारिता में हैं। लखनऊ निवासी निश्चल ने एमए करने के साथ-साथ, एमबीए तथा भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्‍लोमा किया है। सम्मान समारोह में दिल्‍ली के उपमहापौर मास्‍टर आजाद सिंह, मोहन प्रसाद भारद्वाज अनिल जैन, संजय डबास, आनंद माथुर, अमित परासर, चांदराम आदि शामिल थे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...