Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

प्रवासी फिल्म फेस्टिवल के लिए वेबसाइट लांच

पैनल डिस्कसन का एक दृश्य

‘इंडियन डाइस्पोरा एंड सिनेमा’ विषय पर एक पैनल डिस्‍कसन का आयोजन कल नई दिल्‍ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मारीशस के हाई कमिश्‍नर मुकेस्‍सवर चूनी ने ‘प्रवासी फिल्‍म फेस्टिवल 2010’ के बारे में ज्‍यादा जानकारी देने के लिए www.pravasifilmfestival.in वेबसाइट को लांच किया।

पैनल डिस्कसन का एक दृश्य

‘इंडियन डाइस्पोरा एंड सिनेमा’ विषय पर एक पैनल डिस्‍कसन का आयोजन कल नई दिल्‍ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मारीशस के हाई कमिश्‍नर मुकेस्‍सवर चूनी ने ‘प्रवासी फिल्‍म फेस्टिवल 2010’ के बारे में ज्‍यादा जानकारी देने के लिए www.pravasifilmfestival.in वेबसाइट को लांच किया।

प्रवासी टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित डिस्कशन में फिल्‍म समीक्षक विनोद भारद्वाज ने कहा कि संवेदनाओं को फिल्‍मों के माध्‍यम से दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्‍होंने अपना एक संस्‍मरण सुनाते हुए कहा कि एम्‍सटरडम में एक रेस्‍तरा में बैठा हुआ था। पास में ही एक शानदार व्‍यक्तित्‍व का शख्‍स भी बैठा था। उसने बताया कि मैं बम गिराने का काम करता था। इस काम से बहुत से लोग मारे गए। मुझे पैसा काफी मिला, लेकिन मुझे नींद नहीं आती। तो ऐसे विषयों पर संवेदनशील फिल्‍में बनाई जा सकती हैं। पत्रकार अनुरंजन झा, लेखक और विचारक के बिक्रम सिंह, जेएनयू से आए अजय दुबे ने भी अपने मत प्रकट किए। राजेश जैन ने धन्‍यवाद ज्ञापित किया। ज्ञात हो कि प्रवासी टुडे ग्रुप की पहल पर नई दिल्‍ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 3 जनवरी से 6 जनवरी 2010 तक प्रवासी फिल्‍म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मारीशस और इंडिया हैबिटेट सेंटर भी सहयोगी की भूमिका में होंगे। डिस्कसन में अनिल जोशी, डॉ. मैथिली गंजू चौधरी, पंकज दुबे, राजेश जैन भी उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...