Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मटुक-जूली ने रखा हिंदी ब्लागिंग में कदम

मटुकनाथ और जूलीजूलीमटुक – ये नाम है पटना के मटुकनाथ और जूली के हिंदी ब्लाग का। मटुक और जूली को कौन नहीं जानता। एक शिक्षक और शिष्या का प्यार फिर शादी। समाज पचा नहीं पाया। दुनिया ने हंगामा खड़ा कर दिया। पत्थर मारे गए। कालिख पोती गई। पर लाख विरोध के बावजूद दोनों जुदा न हुए। अब भी साथ रह रहे हैं। इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया ने तब मटुकनाथ को खलनायक के रूप में पेश किया था।

मटुकनाथ और जूलीजूलीमटुक – ये नाम है पटना के मटुकनाथ और जूली के हिंदी ब्लाग का। मटुक और जूली को कौन नहीं जानता। एक शिक्षक और शिष्या का प्यार फिर शादी। समाज पचा नहीं पाया। दुनिया ने हंगामा खड़ा कर दिया। पत्थर मारे गए। कालिख पोती गई। पर लाख विरोध के बावजूद दोनों जुदा न हुए। अब भी साथ रह रहे हैं। इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया ने तब मटुकनाथ को खलनायक के रूप में पेश किया था।

पर मटुक नाथ हर ओर से उठ रही विरोध की आवाज के बावजूद न डिगे, न झुके। जो करना चाहा, किया और अब भी अपने विचारों पर कायम हैं। भारत के महानतम दार्शनिकों में से एक ओशो रजनीश को अपना आध्यात्मिक गुरु मानने वाले मटुक नाथ ने भड़ास4मीडिया को एक मेल भेजकर सूचित किया है कि वे और जूली अब हिंदी ब्लागिंग की दुनिया में कमद रख चुके हैं। उनका मेल इस प्रकार है- ‘प्रियवर, हम लोग ब्लॉग की दुनिया में पैर रख रहे हैं. शिक्षा, समाज, प्रेम, अध्यात्म, राजनीति और अन्य विषयों से जुडी घटनाएँ हमारे विचारों को उकसाती हैं. उन्हें देखने की कृपा करें और सुझाव भी दें. बिलकुल नए हैं, इसलिए आपके मार्गदर्शन की अपेक्षा है. आभार, मटुकनाथ चौधरी, पटना।

भड़ास4मीडिया ने मटुकनाथ से संपर्क कर उनके वर्तमान जीवन के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि वे और जूली, दोनों प्रसन्न हैं और साथ रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाज का जो रवैया उनके प्रति पहले था, अब भी जारी है। उन मटुक नाथ और जूलीलोगों को उनके ज्यादातर जानने वाले न तो फोन करते हैं और न ही किसी समारोह में बुलाते हैं। अछूतों सा रवैया अब भी अपनाया जा रहा है। उन्हें विश्वविद्यालय ने ‘प्रेम’ करने के जुर्म में नौकरी से निकाल दिया है। ओशो रजनीश के बारे में मटुकनाथ का कहना है कि वे वर्ष 1998 से ओशो से जुड़े हुए हैं। ओशो ने कहा है कि कठिनाइयों को, बाधाओं को सीढ़ी के रूप में देखो। बाधाएं नहीं होंगी तो चुनौती कहां से मिलेगी। चुनौती नहीं मिलेगी तो व्यक्तित्व कैसे निखरेगा। मटुकनाथ का कहना है कि उन लोगों ने जो किया, उसके कारण कई लोग तारीफ भी करते हैं और कुछ लोग सम्मानित भी कर चुके हैं पर सम्मानित वही कर पाए जो ताकतवर रहे या जिनके पास संगठन था। ऐसे लोगों ने विरोधों की परवाह नहीं की। पर कमजोर लोग विरोध के कारण सम्मानित करने की घोषणा करके भी सम्मानित न कर पाए।

मटुक नाथ के ब्लाग पर जाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए क्लिक करें- जूलीमटुक

मटुक नाथ और जूली के प्रेम करने पर पटना में उन दिनों क्या बवाल हुआ था, उसे जानने के लिए सिर्फ इस वीडियो को देखना ही काफी है-

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...