Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

संवेदनहीन दिखना एंकर की मजबूरी

[caption id="attachment_15793" align="alignleft"]ज्योतिज्योति[/caption]कल एक ऐसी घटना हुई जो मेरे पूरे करियर में कभी नहीं हुई थी। हमारे प्राइम टाइम शो ‘इंडिया प्राइम’ को करते वक़्त एक ख़बर के दौरान मेरी आंखों में आंसू आ गये। मैं ऑन एयर आंखों में आंसू लिए नहीं जा सकता था इसीलिए दो-तीन गहरी सांसें लीं और उस रुला देने वाली ख़बर के दौरान अपने कान बंद कर लिए। बाद की ख़बरें और शो के मेहमानों से बात थर्राये हुए गले से ही हुई। पीसीआर के मित्रों ने भी ब्रेक में पूछा, सर आर यू ओके, ब्रेक बढ़वाने की ज़रुरत तो नही? मैंने कहा, नहीं, सब ठीक है, हम आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन सब ठीक नहीं था। एक मासूम बच्ची की कराहती हुई आवाज़ लगातार मेरे कानों में गूंज रही थी। राजनैतिक ख़बर हो, मनोरंजन की ख़बर हो या खेल की ख़बर, हर खबर के दौरान मेरी आंखों के सामने पट्टियों-ज़ख़्मों भरा ढाई साल की ज्योति का चेहरा आ रहा था।

ज्योतिकल एक ऐसी घटना हुई जो मेरे पूरे करियर में कभी नहीं हुई थी। हमारे प्राइम टाइम शो ‘इंडिया प्राइम’ को करते वक़्त एक ख़बर के दौरान मेरी आंखों में आंसू आ गये। मैं ऑन एयर आंखों में आंसू लिए नहीं जा सकता था इसीलिए दो-तीन गहरी सांसें लीं और उस रुला देने वाली ख़बर के दौरान अपने कान बंद कर लिए। बाद की ख़बरें और शो के मेहमानों से बात थर्राये हुए गले से ही हुई। पीसीआर के मित्रों ने भी ब्रेक में पूछा, सर आर यू ओके, ब्रेक बढ़वाने की ज़रुरत तो नही? मैंने कहा, नहीं, सब ठीक है, हम आगे बढ़ सकते हैं। लेकिन सब ठीक नहीं था। एक मासूम बच्ची की कराहती हुई आवाज़ लगातार मेरे कानों में गूंज रही थी। राजनैतिक ख़बर हो, मनोरंजन की ख़बर हो या खेल की ख़बर, हर खबर के दौरान मेरी आंखों के सामने पट्टियों-ज़ख़्मों भरा ढाई साल की ज्योति का चेहरा आ रहा था।

वह बड़ी मासूमियत के साथ कह रही थी मेरी मां ने मुझे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। दरअसल एक मां ने अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया ये ख़बर सुबह से हर चैनल पर चल रही थी। इस ख़बर को मैंने भी देखा था लेकिन बच्ची की बातों को सुनने का मौक़ा अपने शो मे ही मिला। जिस मासूमियत और दर्द के साथ वो बच्ची बोल रही थी, उसे मेरे शब्द बयां नही कर पायेंगे। लेकिन उस बच्ची के शब्दों को हर वो शख्स समझ पाएगा जिसने ढाई साल के बच्चे को तुतलाते हुए बोलते सुना होगा। बच्चे जो भी बोलते हैं, बहुत अच्छा लगता है, लेकिन अगर इसी तुतलाहट के साथ टूटे-फूटे शब्दों को जोड़कर कोई बच्ची ये बोले कि मुझे मेरी मां ने ही चलती ट्रेन से फेंक दिया और साथ ही साथ ये भी कि मुझे मां की याद आ रही है, मुझे मां के पास जाना है, तो किसी का भी दिल पसीजेगा। ऑन एयर भी दिल पसीजता है लेकिन उसे बयान करना आप के काम की मर्यादाओं के ख़िलाफ है क्योंकि आप सिर्फ़ यही एक ख़बर दर्शकों को नहीं दिखा रहे हैं। कई ओर ख़बरें कतार में हैं जिनका ‘टेस्ट’ अलग है।

मैं इसके बारे में इसीलिए लिख रहा हूं क्योंकि एक लोकप्रिय एंकर को एक बार मैंने ऑन एयर रोते हुए देखकर टिप्पणी की थी कि एंकर को संवेदनशील होना चाहिए लेकिन शो के दौरान दिखना नहीं चाहिए। इस घटना के बाद मुझे महसूस हुआ कि संवेदनाओं को दबाना कितना मुश्किल है और संवेदनहीन दिखना एक एंकर की कितनी बड़ी मजबूरी है। ऐसा नहीं कि भावनाएं दुखी करने वाली ख़बरों पर ही आती हैं। कई बार ज़बरदस्त हंसी को क़ाबू करना भी मुश्किल हो जाता है। इसका अनुभव मुझे और मेरे मित्र सुशांत को साथ में एंकरिंग करते वक़्त तब हुआ था जब प्रमोद मुथालिक को ‘पिंक चड्डियां’ विरोधस्वरूप भेंट की गई थी और ‘पिंक चड्डियां’ शब्द को हमें जितनी बार बोलना पड़ा, हंसी को रोकने के प्रयास उतने ज़्यादा करने पड़े। मुझे अपना ग़ुस्सा भी याद आता है जो मेरे नाम राशि डॉ प्रवीण तोगड़िया से बात करते हुए मुझे आया था। मैंने ऑन एयर उन्हें संयमित भाषा के प्रयोग और शालीनता बनाए रखने की बात तल्ख़ लहजे मे कही थी। वो घटना भी मैं कभी नहीं भूल सकता जब ‘जनमत’ में मेरे कार्यक्रम ‘जनता बोले’ के दौरान जनता के सवालों से घबराए बीजेपी के एक बड़े नेता ‘लैपल’ को तोड़कर मेरी तरफ़ तेज़ी से लपके थे और उसी जनता ने उनके मुंह पर उन्हे एक कमज़ोर नेता कहा था। बाद में ये प्रोग्राम ऑन एयर नहीं किया गया।

जीवन में ऐसे कई मौक़े आए जब ग़ुस्सा, प्रेम, दुख, ईर्ष्या आदि सभी संवेदनाएं आईं लेकिन जब एक एंकर की भूमिका में होता हूं तो संवेदनहीन दिखना मेरी मजबूरी हो जाती है। ये तक़लीफ कुछ वैसी ही है जैसे आप अपने प्रिय मित्रों या परिवार के लोगों पर अपने दुख का असर नहीं पड़ने देना चाहते हैं और अपने भावों में अपनी संवेदनाओं को छुपाने का प्रयास करते हैं। ये प्रयास एक एंकर को मासूम ज्योति जैसी कई ख़बरों को दिखाते वक़्त करना पड़ता है। जो आंसू मेरी आंखों में थे, वो कई दर्शकों की आंखों में भी डा. प्रवीण तिवारीरहे होंगे वो शायद उन्हें छलका भी पाए होंगे लेकिन मैं सिर्फ़ आंसू की एक बूंद ही ढलका पाया और फौरन दूसरी ख़बरों के लिए ख़ुद को तैयार किया।

एंकरिंग आसान काम नहीं है दोस्तों, एंकर संवेदनहीन होता नहीं, लेकिन उसे दिखना पड़ता है।


लेखक डा. प्रवीण तिवारी लाइव इंडिया न्यूज चैनल में एंकर और प्रोड्यूसर हैं। इनसे संपर्क करने के लिए 09871996116 या [email protected] का सहारा ले सकते हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...