Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

डॉ. वेद प्रताप वैदिक को ‘हिंदी सेवा सम्मान’

[caption id="attachment_15820" align="alignnone"]चित्र में बाएं से दाएं- संयोजक राजेश राय, डॉ.हरिमोहन बुधौलिया, कवि देवमणि पाण्डेय , शायर निदा फ़ाज़ली, गीतकार सूरज उज्जैनी, संस्थाध्यक्ष केशव राय, डॉ. वेद प्रताप वैदिक, कुलपति श्री मोहन गुप्त, लोक गायक प्रहलाद टिपानिया, कथाकार डॉ. अचला नागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री पवन जैन, आचार्य शैलेन्द्र पाराशर चित्र में बाएं से दाएं- संयोजक राजेश राय, डॉ.हरिमोहन बुधौलिया, कवि देवमणि पाण्डेय , शायर निदा फ़ाज़ली, गीतकार सूरज उज्जैनी, संस्थाध्यक्ष केशव राय, डॉ. वेद प्रताप वैदिक, कुलपति श्री मोहन गुप्त, लोक गायक प्रहलाद टिपानिया, कथाकार डॉ. अचला नागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री पवन जैन, आचार्य शैलेन्द्र पाराशर [/caption]

‘हिंदी हिंदुस्तान को जोड़ती है और संस्कृत पूरी दुनिया को। इसलिए भारत का भविष्य संस्कृत में है। अब संस्कृत के ज्ञान का ख़ज़ाना सबके लिए सुलभ होना चाहिए।’ ये विचार जाने माने पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने मालवा रंगमंच समिति के हिन्दी दिवस समारोह में कालिदास अकादमी, उज्जैन (म.प्र.) में व्यक्त किए। इस समारोह में हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष डॉ. वेद प्रताप वैदिक को ‘हिंदी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

चित्र में बाएं से दाएं- संयोजक राजेश राय, डॉ.हरिमोहन बुधौलिया, कवि देवमणि पाण्डेय , शायर निदा फ़ाज़ली, गीतकार सूरज उज्जैनी, संस्थाध्यक्ष केशव राय, डॉ. वेद प्रताप वैदिक, कुलपति श्री मोहन गुप्त, लोक गायक प्रहलाद टिपानिया, कथाकार डॉ. अचला नागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री पवन जैन, आचार्य शैलेन्द्र पाराशर

‘हिंदी हिंदुस्तान को जोड़ती है और संस्कृत पूरी दुनिया को। इसलिए भारत का भविष्य संस्कृत में है। अब संस्कृत के ज्ञान का ख़ज़ाना सबके लिए सुलभ होना चाहिए।’ ये विचार जाने माने पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक ने मालवा रंगमंच समिति के हिन्दी दिवस समारोह में कालिदास अकादमी, उज्जैन (म.प्र.) में व्यक्त किए। इस समारोह में हिंदी पत्रकारिता के शिखर पुरुष डॉ. वेद प्रताप वैदिक को ‘हिंदी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

डॉ. हरि मोहन बुधौलिया और आचार्य शैलेन्द्र पाराशर जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में उन्हें यह सम्मान मुम्बई से पधारे मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली ने प्रदान किया। महर्षि पाणिनी संस्कृत वि.वि., उज्जैन के कुलपति श्री मोहन गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सुप्रसिद्ध फ़िल्म लेखिका एवं कथाकार डॉ. अचला नागर ने ‘‘साहित्य, समाज, सिनेमा और हिंदी’’ विषय पर व्याख्यान देकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। शायर निदा फा़ज़ली और कवि-संचालक देवमणि पाण्डेय द्वारा अपनी चुनिंदा कविताओं का पाठ समारोह का ख़ास आकर्षण था। शायर निदा फा़ज़ली ने ग़ज़लें और नज़्में सुनाकर अदभुत समाँ बाँधा। श्रोताओं की माँग पर उन्होंने कुछ दोहे भी सुनाए-

बच्चा बोला देखकर मस्जिद आलीशान

अल्ला तेरे एक को इतना बड़ा मकान !

महाकाल की धार्मिक नगरी उज्जैन में निदा साहब के इस दोहे पर काफी तालियाँ बजीं-

अंदर मूरत पर चढ़े घी, पूड़ी, मिष्ठान्न

मंदिर के बाहर खड़ा ईश्वर माँगे दान

मुम्बई से पधारे  चर्चित कवि देवमणि पाण्डेय ने अपनी एक ग़ज़ल में उज्जैन के दिवंगत कवि ओम व्यास ओम को याद किया तो श्रोताओं की आँखें नम हो गईं –

कैसे कहें कितना रोते हैं

अपनों को जब हम खोते हैं

दुख में रातें कितनी तनहा

दिन कितने मुश्किल होते हैं

शुरुआत में मालवा के सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद टिपानिया ने कबीर के कुछ पदों की संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं उज्जैन संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री पवन जैन इस अवसर पर बतौर अथिति उपस्थित थे। संस्थाध्यक्ष केशव राय ने आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। पद्मजा रघुवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिभा रघुवंशी ने सरस्वती वंदना और गीतकार सूरज उज्जैनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महेश शर्मा अनुराग ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन राजेश राय ने किया।


सम्पर्क : केशव राय 09810483218, [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...