Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मुहूर्त की बेला पर ‘मौर्य’ में मची है मारकाट

सुजीत झा का अब कोई नाता नहीं : प्रकाश झा के भाई प्रभात झा ने संभाली कमान : संजय चौधरी का इस्तीफा : रत्नेश बनाए जाएंगे एडिटर : मौर्य टीवी के जन्म लेने का मुहुर्त बन नहीं पा रहा है। चैनल के अंदरखाने मारकाट मची हुई है। यह चैनल पहले ही कई तरह के उतार-चढ़ावों को झेल चुका है और अब भी झेल रहा है। नए घटनाक्रम के मुताबिक चैनल की कमान अब प्रकाश झा के भाई प्रभात झा ने संभाल लिया है। चैनल की तरफ से 23 और 24 सितंबर को बिहार-झारखंड के स्ट्रिंगर्स की आयोजित एक वर्कशाप में चैनल के सीईओ राजीव मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि मौर्य टीवी का आजतक न्यूज चैनल से कोई नाता नहीं है और न आगे रहेगा। सूत्रों का कहना है कि मौर्य टीवी प्रबंधन चाह रहा था कि सुजीत झा आजतक से इस्तीफा देकर पूरी तरह मौर्य के काम को संभाल लें लेकिन सुजीत ने ऐसा करने से मना कर दिया। सुजीत के मौर्य टीवी आने व न आने को लेकर स्टाफ में बहुत दिनों से भ्रम का माहौल बना हुआ था। कहा जाता है कि सुजीत अघोषित तरीके से चैनल हेड के रूप में काम कर रहे थे। एडिटोरिलय की ज्यादातर भर्तियां सुजीत की संस्तुति से होती रहीं। सुजीत ने चैनल को शेप दिलाने में काफी मेहनत की।

हालांकि सुजीत झा आधिकारिक रूप से मौर्य टीवी से किसी तरह के जुड़ाव से हमेशा इनकार करते रहे। इस भ्रम की स्थिति को खत्म करने के लिए मौर्य टीवी के मालिक प्रकाश झा के भाई प्रभात झा ने भी स्टाफ के सामने घोषणा कर दी है कि सुजीत झा मौर्य टीवी ज्वाइन नहीं करने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर सुजीत झा आते तो उन्हें बेहद खुशी होती।

भड़ास4मीडिया ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए सुजीत झा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वे मौर्य टीवी के साथ कभी थे ही नहीं, इसलिए वहां से हटने या हटाए जाने जैसी किसी बात का कोई मतलब नहीं है। कुछ विघ्नसंतोषी लोग उनके खिलाफ लगातार अफवाहें फैला रहे हैं। सुजीत ने स्पष्ट किया कि वे हमेशा आज तक के साथ थे और आगे भी रहेंगे। उनका कहीं जाने का कोई इरादा नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि मनीषा तिवारी पहले ही मौर्य से अलग हो चुकी हैं। अब सुजीत का मौर्य से कोई संबंध न होने की घोषणा के बाद मौर्य से जुड़े कुछ लोग राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं, उन लोगों के लिए दिक्कत के दिन शुरू हो गए हैं जिन लोगों को सुजीत झा ने रखवाया था। सुजीत के कई करीबियों पर प्रबंधन ने गाज गिराना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि प्रभात झा के पास इलेक्ट्रानिक मीडिया का कोई एक्सपीरियेंस नहीं है। प्रकाश झा अपनी व्यवस्तता की वजह से चैनल पर ध्यान नहीं दे पा रहे। वे इन दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में सारा दारोमदार राजीव मिश्रा के उपर है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रभात झा ने पिछले छह महीनों में चैनल के अंदरखाने जो कुछ होते हुए देखा है, उससे उन्होंने सबक लेते हुए खुद ही सब कुछ करने की तैयारी कर ली है। वे राजीव मिश्रा जैसे मीडिया इंडस्ट्री के प्रोफेशनल और टीवी के कुछ अन्य विश्वस्त व वरिष्ठ लोगों की सलाह व राय पर काम करेंगे।

इस बीच, चैनल के आन एयर होने की तारीख बार-बार टलती जा रही है। इससे यहां काम करने वाले लोग गहरी निराशा में हैं। चैनल की लांचिंग न हो पाने के पीछे वजह लीज लाइन में दिक्कत को बताया जा रहा है। कई जगहों से अपनी नौकरी छोड़कर मौर्य से जुड़े सौ से ज्यादा लोग चैनल के आन एयर होने की आशा लगाए हुए हैं पर हर बार उनकी आशा निराशा में तब्दील हो जाती है। एक अन्य जानकारी के मुताबिक मौर्य टीवी के प्रोग्रामिंग हेड संजय चौधरी ने बीते दिनों इस्तीफा दे दिया। खबर के मुताबिक मौर्य प्रबंधन डिप्टी एडिटर रत्नेश को एडिटर बनाने की तैयारी कर चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...