Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रजत अमरनाथ, सुभाष और विशाल की नई पारी

[caption id="attachment_15911" align="alignleft"]रजत अमरनाथरजत अमरनाथ[/caption]मारुत और नवीन का तबादला : वरिष्ठ पत्रकार रजत अमरनाथ ने नई पारी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू की है। उन्होंने प्रो. अरिंदम चौधरी की कंपनी प्लानमैन मीडिया द्वारा प्रकाशित मैग्जीन द संडे इंडियन में ज्वाइन किया है। रजत ने इस मैग्जीन में इनवेस्टिगेशन हेड के बतौर काम संभाला है। रजत इससे पहले स्टार न्यूज में थे। वे जी न्यूज में भी काम कर चुके हैं। रजत ने अपने करियर के 17 साल इलेक्ट्रानिक मीडिया में गुजारे। अब उन्होंने प्रिंट मीडिया को अपनाया है।

रजत अमरनाथमारुत और नवीन का तबादला : वरिष्ठ पत्रकार रजत अमरनाथ ने नई पारी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू की है। उन्होंने प्रो. अरिंदम चौधरी की कंपनी प्लानमैन मीडिया द्वारा प्रकाशित मैग्जीन द संडे इंडियन में ज्वाइन किया है। रजत ने इस मैग्जीन में इनवेस्टिगेशन हेड के बतौर काम संभाला है। रजत इससे पहले स्टार न्यूज में थे। वे जी न्यूज में भी काम कर चुके हैं। रजत ने अपने करियर के 17 साल इलेक्ट्रानिक मीडिया में गुजारे। अब उन्होंने प्रिंट मीडिया को अपनाया है।

भड़ास4मीडिया से बातचीत में रजत ने कहा कि प्रिंट मीडिया में टीवी के मुकाबले काम करने की ज्यादा गुंजाइश होती है, इसलिए उन्होंने प्रिंट में काम करने का फैसला लिया। खोजी पत्रकारिता के दिग्गज माने जाने वाले अमरनाथ का मानना है कि टीवी में अब खबरों की जरूरत ही नहीं रह गई है। टीआरपी के चक्कर में टीवी न्यूज चैनल नान-न्यूज पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं।

असिस्टेंट मैनेजर सरकुलेशन सुभाष मिश्रा ने हिंदुस्तान, वाराणसी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण, इलाहाबाद के साथ की है। सुभाष हिंदुस्तान, वाराणसी की लांचिंग से ही इस अखबार के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने 9 वर्षों तक सेवा के बाद संस्थान छोड़ा। दैनिक जागरण, इलाहाबाद में सुभाष ने सरकुलेशन मैनेजर के रूप में काम संभाला है।

आज समाज, गाजियाबाद के रिपोर्टर विशाल शर्मा ने सक्रिय पत्रकारिता को बाय बोलकर अब पत्रकारिता शिक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आईआईएमटी, मेरठ में बतौर लेक्चरर ज्वाइन किया है।

दैनिक भास्कर, गुड़गांव के रिपोर्टर नवीन पांचाल के बारे में सूचना मिली है कि प्रबंधन ने उनका तबादला दिल्ली आफिस के लिए कर दिया है।

पीपुल्स समाचार, इंदौर के सीनियर सब एडिटर मारुत राज का तबादला पीपुल्स समाचार, भोपाल के लिए किए जाने की सूचना है। वे सेंट्रल डेस्क पर काम देखेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...