छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध ने रायपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘आज की जनधारा’ के संपादक का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले प्रधान संपादक बबन प्रसाद मिश्र व स्थानीय संपादक प्रफुल्ल पारे ने उनका कार्यालय में स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान संपादक बबन प्रसाद मिश्र ने आशा व्यक्त की कि मुक्तिबोध के मार्गदर्शन में ‘आज की जनधारा’ अपने दायित्वों को निभाते हुए नई उचाइयों को छूकर पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यभार संभालने के बाद श्री मुक्तिबोध ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाएंगे। इस मौके पर समाचार पत्र के महाप्रबंधक गणेश मिश्र, विज्ञापन प्रबंधक संतोष शर्मा के अलावा संपादकीय विभाग के वेदप्रकाश त्रिपाठी, अशोक शर्मा, सिटी चीफ संजीत त्रिपाठी, निवेदिता चवर्ती, विवेक मिश्र, संजय दुबे, लवकुश शुक्ला व राहुल तिवारी समेत जनधारा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी से प्रकाशित होने वाला दैनिक ‘आज की जनधारा’ अखबार 19 साल पुराना है। इसका स्वामित्व हाल ही में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार बबनप्रसाद मिश्र ने लिया है।











