Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिवाकर मुक्तिबोध ‘आज की जनधारा’ के नए संपादक

दिवाकर मुक्तिबोधछत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध ने रायपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र ‘आज की जनधारा’ के संपादक का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले प्रधान संपादक बबन प्रसाद मिश्र व स्थानीय संपादक प्रफुल्ल पारे ने उनका कार्यालय में स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान संपादक बबन प्रसाद मिश्र ने आशा व्यक्त की कि मुक्तिबोध के मार्गदर्शन में ‘आज की जनधारा’ अपने दायित्वों को निभाते हुए नई उचाइयों को छूकर पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यभार संभालने के बाद श्री मुक्तिबोध ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाएंगे। इस मौके पर समाचार पत्र के महाप्रबंधक गणेश मिश्र, विज्ञापन प्रबंधक संतोष शर्मा के अलावा संपादकीय विभाग के वेदप्रकाश त्रिपाठी, अशोक शर्मा, सिटी चीफ संजीत त्रिपाठी, निवेदिता चवर्ती, विवेक मिश्र, संजय दुबे, लवकुश शुक्ला व राहुल तिवारी समेत जनधारा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी से प्रकाशित होने वाला दैनिक ‘आज की जनधारा’ अखबार 19 साल पुराना है। इसका स्वामित्व हाल ही में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार बबनप्रसाद मिश्र ने लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...