Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘जागरण ने मेरा मानदेय-कमीशन मारा’

सेवा में, श्रीमान सम्पादक जी, भड़ास4मीडिया, नई दिल्ली, महोदय, आपको अवगत कराना है कि हम मीडियाकर्मी (स्ट्रिंगर) कई वर्षों से दैनिक जागरण के बरेली-हल्द्वानी संस्करण में कार्यरत थे. हाल ही में यहां हिन्दुस्तान की बरेली यूनिट खुली है. यहां के लिए यह नया अखबार है इसलिए तमाम मीडियाकर्मियों ने अमर उजाला और दैनिक जागरण छोड़कर हिन्दुस्तान ज्वाइन कर लिया. मैं सुधाकर शुक्ला, हल्द्वानी यूनिट से जुड़कर चम्पावत में कार्यरत था. मैंने भी 21 अगस्त 2009 को शाहजहाँपुर में हुए दैनिक हिन्दुस्तान के इंटरव्यू में हिस्सा लिया और सफल होने के बाद वहां ज्वाइन कर लिया. इससे पूर्व मैंने कई बार प्रबन्धक हल्द्वानी अशोक त्रिपाठी व महाप्रबन्धक चन्द्रकान्त त्रिपाठी से मानदेय बढ़ाने और पहाड़ से नीचे तराई के किसी इलाके में भेजने का अनुरोध किया था. मैंने प्रबन्धक व महाप्रबन्धक को कई बार अपनी समस्याओं पर पत्र लिखकर कुरियर से भेजा लेकिन हमारी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उल्टे बार-बार ट्रांसफर को लिखने पर मुझे नौकरी से निकाल घर भेजने की चेतावनी दी गई. चम्पावत में आलम यह था कि मेरे लिखे समाचार में ब्यूरो प्रभारी दिनेश पाण्डेय ने अपने नाम बाइलाइन ख़बरें छपवा लीं.

जब मैंने इसकी शिकायत दैनिक जगरण, हल्द्वानी के प्रबन्धक से की तो उन्होंने कहा कि अच्छी बातों के लिए फोन किया करो, नाम से कुछ नहीं होता. मैं चुप रहा क्योंकि विकल्प के अभाव में नौकरी करना मेरी मजबूरी थी किन्तु बाद में जब मौका मिला तो हिन्दुस्तान से जुड़ गया. चम्पावत में वो मुझे दो-दो महीने का मानदेय नहीं देते थे. जब मैं नौकरी छोड़कर आया तो मेरा दो माह का 14500 रुपये मानदेय बकाया था. जब मुझे चम्पावत भेजा गया था तो कहा गया था कि रिपोर्टिंग के साथ जितनी सरकारी विज्ञापनों पर वसूली करोगे उसका दस प्रतिशत कमीशन तुम्हें मिलेगा. मैंने मई, जून, जुलाई और अगस्त में लगभग दो लाख रुपये की विज्ञापन वसूली की लेकिन मेरा अगस्त माह का मानदेय और विज्ञापन कमीशन नहीं दिया गया.

इस सम्बन्ध में मैं महाप्रबन्धक जी को लिखने के साथ प्रधान संपादक संजय गुप्ता को भी लिखूंगा कि ये लोग मेरे मेहनत की कमाई नही दे रहे हैं जिसे मैंने पहाड़ों पर पैदल चल-चलकर जुटाया था. उन दोनों लोगों को सजा तो खैर ऊपर वाला देगा लेकिन लोग ये तो जान लें कि मीडिया में कैसे-कैसे लोग बैठे हैं.

सुधाकर शुक्ला

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर

सुधाकर शुक्ला के साथ नीरज दीक्षित और मोहसिन पाशा का भी पत्र आया है, जो इस तरह है-

मैं नीरज दीक्षित, शाहजहांपुर, जागरण ब्यूरो में रिपोर्टिंग कर रहा था. मेरा एक माह का मानदेय नहीं मिला. जब मैंने टाइम आफिस के नरेशजी से बात की तो उन्होंनें जवाब दिया कि जागरण छोड़ने से एक महीने पहले बताना चाहिए था.

मैं मोहसिन पाशा, जागरण ब्यूरो, शाहजहांपुर में क्राइम की बीट देख रहा था. मेरा भी एक माह का मानदेय जागरण ने नहीं दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...