Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ठुकराल की तरह ठोंक-बजा कर चलें

शिवनाथ ठुकराल14 साल तक एनडीटीवी में जमे रहे, ट्रेनी से मैनेजिंग एडिटर तक रहे, छोड़ा तो सीधे ग्रुप प्रेसीडेंट बनकर एस्सार समूह पहुंचे : शिवनाथ ठुकराल तो गजब के उस्ताद निकले। सीखना चाहिए उनसे। खासकर पत्रकारों को। जहां रहो, जबर्दस्त तरीके से रहो। जाओ तो गर्व के साथ जाओ। हाल-फिलहाल ऐसा काम शशि शेखर ने किया। अमर उजाला के ग्रुप एडिटर रहे तो पूरे तेवर के साथ रहे। गए तो और बड़े ओहदे पर गए और पूरे सम्मान व तेवर के साथ गए। ठुकराल का भी किस्सा कुछ-कुछ शशि शेखर जैसा है। भनक तक नहीं लगने दी की कहां जा रहे हैं वे। पर जब पता चला तो उनके विरोधियों ने भी दबा ली दांतों तले उंगलियां। एनडीटीवी से करियर शुरू करने वाले ठुकराल एनडीटीवी में ही 14 वर्षों के भीतर मैनेजिंग एडिटर तक बन गए और फिर पूरे ग्रुप के बिजनेस एडिटर व सलाहकार रहे। यहां से गए तो सीधे एस्सार ग्रुप के ग्रुप प्रेसीडेंट बन गए। वे कारपोरेट ब्रांडिंग और स्ट्रेटजिक इनिशिएटिव देखेंगे। 14 बिलियन डालर वाले एस्सार ग्रुप में ठुकराल की ताजपोशी 12 अक्टूबर को होगी। यह तो सभी को पता होगा कि एस्सार ग्रुप ने हच शुरू किया था। 

इसे बाद में वोडाफोन ने टेकओवर कर लिया। ‘वोडाफोन एस्सार’ नामक नई कंपनी में एस्सार का अब भी 11 फीसदी स्टेक है। वोडाफोन एस्सार भारत में दूसरा सबसे बड़ा जीएमएम टेलीकाम आपरेटर है। एस्सार ग्रुप के चेयरमैन शशि रुइया ने शिवनाथ ठुकराल की ज्वायनिंग के बारे में एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि शिवनाथ को भारतीय बिजनेस, फाइनेंसियल मार्केट और इकानामिक अफेयर्स की अच्छी खासी समझ व इन्हें विश्लेषित करने की क्षमता है। दुनिया भर के जाने-माने विशेषज्ञों और प्रोफेशनल्स से शिवनाथ के रिश्ते हैं। शिवनाथ की प्रतिभा से एस्सार समूह निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। दिल्ली स्कूल आफ इकॉनामिक्स से पढ़े और अमेरिका से मीडिया में मास्टर की डिग्री हासिल कर चुके शिवनाथ भले ही मीडिया की दुनिया को अलविदा बोल चुके हों लेकिन कहा जा रहा है कि एस्सार ग्रुप के साथ जुड़कर शिवनाथ मीडिया के क्षेत्र में भी एस्सार ग्रुप के पदार्पण की संभावनाओं का अध्ययन करेंगे। फिलहाल एस्सार ग्रुप एक अमेरिकी मैग्जीन के भारत में प्रकाशन की योजना बनाए हुए है।

हाल-फिलहाल एक और बड़े पत्रकार मीडिया जगत को बाय बोलकर उद्योग जगत की सवारी करने निकले हैं। ये हैं राजऋषि सिंघल। सिंघल साहब टाइम्स आफ इंडिया में एक्जीक्यूटिव एडिटर हुआ करते थे। इन्होंने धनलक्ष्मी बैंक की रिसर्च यूनिट के हेड के बतौर ज्वाइन किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...