Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हमार, फोकस, एचवाई टीवी में 30 फीसदी तक इनक्रीमेंट

[caption id="attachment_15963" align="alignleft"]एनई टीवी ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंहएनई टीवी ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह[/caption]हमार, फोकस और एचवाई टीवी के सभी कर्मियों की तनख्वाह में दस से लेकर 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने की खबर मिली है। सूत्रों के मुताबिक एक साल में तीन-तीन चैनल लांच करने वाले एनईटीवी ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह ने एनई टीवी के कर्मियों के वार्षिक इनक्रीमेंट के मौके पर हमार, फोकस और एचवाई टीवी के कर्मियों को भी इनक्रीमेंट देने के निर्देश दिए। इससे छह महीने पहले लांच हुए इन तीनों चैनलों के कर्मियों में हर्ष का माहौल है।

एनई टीवी ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंहहमार, फोकस और एचवाई टीवी के सभी कर्मियों की तनख्वाह में दस से लेकर 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने की खबर मिली है। सूत्रों के मुताबिक एक साल में तीन-तीन चैनल लांच करने वाले एनईटीवी ग्रुप के चेयरमैन मतंग सिंह ने एनई टीवी के कर्मियों के वार्षिक इनक्रीमेंट के मौके पर हमार, फोकस और एचवाई टीवी के कर्मियों को भी इनक्रीमेंट देने के निर्देश दिए। इससे छह महीने पहले लांच हुए इन तीनों चैनलों के कर्मियों में हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि एनई (नार्थ-ईस्ट) टीवी ग्रुप के बैनर तले देश भर में कुल छह चैनल संचालित होते हैं। इस ग्रुप के चैनल हैं- एनई टीवी, एनई बांग्ला, एनई हाई-फाई, हमार टीवी, फोकस टीवी और एचवाई टीवी। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों की सेलरी में पचास फीसदी तक वृद्धि की गई है। मीडिया हाउसों द्वारा मंदी का हौव्वा खड़ा कर कर्मचारी विरोधी रवैए के तहत छंटनी और सेलरी कटौती का रास्ता अपनाए जाने से बिलकुल अलग राह चला है एनईटीवी ग्रुप। इस ग्रुप ने मंदी में न सिर्फ नए चैनलों को लांच कर सैकड़ों लोगों को रोजगार दिया बल्कि अब इनक्रीमेंट देकर अपने कर्मियों का दिल भी जीत लिया। बताया जाता है कि इनक्रीमेंट मई माह से देय है। इनक्रीमेंट के दायरे में उन लोगों को नहीं शामिल किया गया है जो हाल-फिलहाल इन चैनलों के हिस्से बने हैं।

दीपावली से ठीक पहले टीओआई, जी न्यूज और नभाटा के बाद अब एनई टीवी ग्रुप द्वारा अपने कर्मियों के आर्थिक हित में फैसला करने से बाकी बचे चैनलों के प्रबंधन पर भी दबाव बढ़ गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...