Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मान जाओ वरना लाइसेंस रद कर देंगे

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘कलर्स’ चैनल को नोटिस भेज धमकाया : ‘बिग बास-3’ में अश्लीलता दिखाने पर मंत्रालय का रुख कड़ा : ‘कलर्स’ को पहले भी तीन कारण बताओ नोटिस भेजे जा चुके हैं : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कलर्स टीवी पर दिखाए जा रहे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस को अश्लील और अभद्र भाषा एवं दृश्य के लिए नोटिस भेजा है। नोटिस का जवाब पांच दिनों के भीतर मांगा गया है। गौरतलब है कि इस शो का संचालन प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। मंत्रालय ने चैनल को भेजे गए अपने नोटिस में कहा है कि इस कार्यक्रम में कुछ प्रतिभागियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा अभद्र है।  

हाल ही में प्रसारित इस कार्यक्रम में एक प्रतिभागी द्वारा दूसरे की पैंट उतारते हुए दिखाया गया है। ऐसे दृश्य से कई दर्शकों की संवेदना को चोट पहुंच सकती है। इस नोटिस में कहा गया है कि चूंकि यह कार्यक्रम प्राइम टाइम के दौरान प्रसारित किया जाता है और इसे बच्चे सहित परिवार के लोग देखते हैं, ऐसे में इस तरह की भाषा एवं ऐसे दृश्य कम उम्र के लोगों के अपरिपक्व दिमाग पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। यही नहीं, इस कार्यक्रम के आपत्तिजनक दृश्यों की क्लिपिंग समाचार चैनलों को वितरित की जाती और समाचार चैनल इन्हें दोबारा प्रसारित करते हैं जिसके कारण ये दृश्य काफी अधिक लोगों तक पहुंच रहे हैं।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि इस चैनल को पहले भी तीन बार कारण बताओ नोटिस तथा दो बार परामर्श भेजे गए हैं। अगर यह चैनल केबल टेलीविजन नियमन कानून 1995 के तहत तय कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन करना जारी रखता है तो इस चैनल को चलाने के लिए दी गई अनुमति रद्द की जा सकती है।

गौरतलब है कि मंत्रालय ने हाल में ही ‘इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ नामक रियलिटी शो के लिए सोनी इंटरटेनमेंट चैनल को और ‘पति, पत्नी और वो’ के लिए एनडीटीवी इमेजिन को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसके अलावा मंत्रालय ने संसद में हंगामे के बाद सच का सामना नामक रियलिटी शो के लिए स्टार प्लस को भी नोटिस भेजा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...