Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘नीतीश राज में हर काम का रेट तय है’

पिछली लालू सरकार की तुलना में मौज़ूदा नीतीश सरकार ज्यादा भ्रष्ट है. हर काम का रेट तय हो गया है. ये बातें जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के एमएलसी डा. शंभू शरण श्रीवास्तव ने ‘हमार टीवी’ के खास कार्यक्रम ”हमार बातचीत” में बताई. इस कार्यक्रम में नीतीश सरकार के कारनामों का रहस्योदघाटन किया है. हमार टीवी के ”हमार बातचीत” को हमार टीवी समूह के उपाध्यक्ष  (समाचार) और वरिष्ठ संपादक कुमार राकेश प्रस्तुत कर रहे हैं. 17 अक्टूबर से शुरू किये गए इस साप्ताहिक श्रृंखला में आने वाले दिनों में कई मशहूर हस्तियों की बेबाक टिप्पणियों से आम जनता को रु-ब-रु करवाया जाएगा.

इस कार्यक्रम को आगामी शनिवार 31 अक्टूबर को दिन में 12 बजे और रात्रि 10.30 बजे और 1 नवंबर रविवार को दिन में 10 बजे और रात्रि में 8 बजे हमार टीवी चैनल पर देखा जा सकता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाल सखा और संघर्ष के दिनों के साथी डा. शंभू शरण श्रीवास्तव ने बताया कि, नीतीश अब पहले वाले नीतीश नहीं रहे. सत्ता का रंग उनपर बखूबी चढ गया है. जिन कारणों के लिए वह राजद नेता लालू यादव को कोसा करते थे, उनसे भी ज्यादा बुराईयां अब उनमें आ गई हैं. जातिवाद, क्षेत्रवाद का बोलबाला बढ गया है. जहां तक जनता दल यूनाइटेड की बात है, वह तो नीतीश कुमार की ”जेबी पार्टी” बन गई है. मौज़ूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव उनके सामने मजबूर है तो, पूर्व अध्यक्ष जार्ज फर्नांडीज बेबस.

डा. श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र ने बिहार को आर्थिक मदद देने में कोई कोर कसर नहीं छोडी़ है. पहले की तुलना में केंद्र ने आठ गुणा मदद बढाई है. पहले योजना का आकार करीब ढाई हजार करोड रुपए का था, जो करीब सोलह हजार रुपए कर दिया गया है. वह भी केंद्र की बदौलत, परंतु दु:ख  के साथ कहना पड़ रहा है कि भ्रष्टाचार, प्लान साइज के मौज़ूदा केंद्रीय आबंटन के अनुसार हीं चौगुणा बढ गया है. डा. श्रीवास्तव ने नीतीश सरकार को चेतावनी दी कि समय पर चेत जाय नहीं तो अगले वर्ष होने वाले चुनाव में उनकी वापसी असंभव सी दिखती है. हमार टीवी एनइटीवी समूह का बहुभाषी पूरबिया समाचार चैनल है. इस समूह में हमार टीवी के अलावा एनई टीवी, एनई बांग्ला, फोकस टीवी, एचवाई टीवी रेडियो उलाला के नाम से चार रेडियो स्टेशन है….”आपन बोली आपन बात, देखीं हमार बातचीत कुमार राकेश के साथ. सिर्फ हमार टीवी पर.” प्रेस विज्ञप्ति 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...