
पिछली लालू सरकार की तुलना में मौज़ूदा नीतीश सरकार ज्यादा भ्रष्ट है. हर काम का रेट तय हो गया है. ये बातें जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के एमएलसी डा. शंभू शरण श्रीवास्तव ने ‘हमार टीवी’ के खास कार्यक्रम ”हमार बातचीत” में बताई. इस कार्यक्रम में नीतीश सरकार के कारनामों का रहस्योदघाटन किया है. हमार टीवी के ”हमार बातचीत” को हमार टीवी समूह के उपाध्यक्ष (समाचार) और वरिष्ठ संपादक कुमार राकेश प्रस्तुत कर रहे हैं. 17 अक्टूबर से शुरू किये गए इस साप्ताहिक श्रृंखला में आने वाले दिनों में कई मशहूर हस्तियों की बेबाक टिप्पणियों से आम जनता को रु-ब-रु करवाया जाएगा.
इस कार्यक्रम को आगामी शनिवार 31 अक्टूबर को दिन में 12 बजे और रात्रि 10.30 बजे और 1 नवंबर रविवार को दिन में 10 बजे और रात्रि में 8 बजे हमार टीवी चैनल पर देखा जा सकता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाल सखा और संघर्ष के दिनों के साथी डा. शंभू शरण श्रीवास्तव ने बताया कि, नीतीश अब पहले वाले नीतीश नहीं रहे. सत्ता का रंग उनपर बखूबी चढ गया है. जिन कारणों के लिए वह राजद नेता लालू यादव को कोसा करते थे, उनसे भी ज्यादा बुराईयां अब उनमें आ गई हैं. जातिवाद, क्षेत्रवाद का बोलबाला बढ गया है. जहां तक जनता दल यूनाइटेड की बात है, वह तो नीतीश कुमार की ”जेबी पार्टी” बन गई है. मौज़ूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव उनके सामने मजबूर है तो, पूर्व अध्यक्ष जार्ज फर्नांडीज बेबस.
डा. श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र ने बिहार को आर्थिक मदद देने में कोई कोर कसर नहीं छोडी़ है. पहले की तुलना में केंद्र ने आठ गुणा मदद बढाई है. पहले योजना का आकार करीब ढाई हजार करोड रुपए का था, जो करीब सोलह हजार रुपए कर दिया गया है. वह भी केंद्र की बदौलत, परंतु दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि भ्रष्टाचार, प्लान साइज के मौज़ूदा केंद्रीय आबंटन के अनुसार हीं चौगुणा बढ गया है. डा. श्रीवास्तव ने नीतीश सरकार को चेतावनी दी कि समय पर चेत जाय नहीं तो अगले वर्ष होने वाले चुनाव में उनकी वापसी असंभव सी दिखती है. हमार टीवी एनइटीवी समूह का बहुभाषी पूरबिया समाचार चैनल है. इस समूह में हमार टीवी के अलावा एनई टीवी, एनई बांग्ला, फोकस टीवी, एचवाई टीवी रेडियो उलाला के नाम से चार रेडियो स्टेशन है….”आपन बोली आपन बात, देखीं हमार बातचीत कुमार राकेश के साथ. सिर्फ हमार टीवी पर.” प्रेस विज्ञप्ति











