Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हरिनारायण सिंह भेजे गए चंडीगढ़, राजेंद्र तिवारी जाएंगे रांची

हिंदुस्तान में कई बदलाव : हिंदुस्तान में शीर्ष लेवल पर कई बदलाव किए गए हैं। हिंदुस्तान, रांची के रेजीडेंट एडिटर हरिनारायण सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें प्रमोट करके सीनियर आरई बना दिया गया है और चंडीगढ़ में सीनियर आरई (नार्थ) के रूप में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। इसी तरह हाल ही में भास्कर से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान ज्वाइन करने वाले राजेंद्र तिवारी को सीनियर आरई के रूप में रांची जाकर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।

हिंदुस्तान में कई बदलाव : हिंदुस्तान में शीर्ष लेवल पर कई बदलाव किए गए हैं। हिंदुस्तान, रांची के रेजीडेंट एडिटर हरिनारायण सिंह का तबादला कर दिया गया है। उन्हें प्रमोट करके सीनियर आरई बना दिया गया है और चंडीगढ़ में सीनियर आरई (नार्थ) के रूप में ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। इसी तरह हाल ही में भास्कर से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान ज्वाइन करने वाले राजेंद्र तिवारी को सीनियर आरई के रूप में रांची जाकर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।

अमर उजाला से गए सुधांशु श्रीवास्तव को एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में दिल्ली में सेंट्रल डेस्क का जिम्मा दिया गया है। वे सभी एडिशनों में कोआर्डिनेशन का भी काम देखेंगे। ज्ञात हो कि हरिनारायण सिंह को लेकर हिंदुस्तान में काफी दिनों से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कोई उनकी विदाई की बातें कर रहा था तो कोई उनके भास्कर जाने की संभावना व्यक्त कर रहा था।

हरिनारायण सिंह को तरक्की देकर चंडीगढ़ भेजे जाने से स्पष्ट है कि प्रबंधन उन्हें अपने साथ रखने के मूड में है। हालांकि हरिनारायण का रांची में जमा-जमाया सेटअप है और झारखंड-बिहार में उनके लंबे-चौड़े संपर्क हैं। उन्हें चंडीगढ़ में नए सिरे से खुद को स्थापित करना होगा। लेकिन कई तरह के विवादों के बावजूद कंपनी ने उन्हें अगर प्रमोट करके ट्रांसफर किया है तो यह हरिनारायण के करियर के हित में ही है। उधर, राजेंद्र तिवारी को रांची भेजे जाने का सीधा सा मतलब यही लगाया जा रहा है कि वहां पर अभी तक जो कुछ जिस तरह से चलता रहा है, वह आगे नहीं चलेगा। राजेंद्र के रांची जाने की घोषणा से हरिनारायण सिंह के करीबियों में दहशत का माहौल है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...