Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिनेश पाठक हिंदुस्तान, देहरादून के आरई बने

दिनेश पाठकहिंदुस्तान, आगरा के संपादकीय प्रभारी दिनेश पाठक को एक और तरक्की मिल गई है। उन्हें डिप्टी रेजीडेंट एडिटर से रेजीडेंट एडिटर बनाकर आगरा से ज्यादा बड़ी यूनिट देहरादून का स्थानीय संपादक बना दिया गया है। डेढ़ साल के भीतर चीफ सब एडिटर से रेजीडेंट एडिटर बनने वाले दिनेश पाठक जमीन से जुड़े पत्रकार हैं और उन्होंने अभी तक सब कुछ अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर हासिल किया। दिनेश पाठक को प्रोन्नत कर देहरादून भेजे जाने की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने भड़ास4मीडिया को बताया कि कल लखनऊ के सीनियर रेजीडेंट एडिटर नवीन जोशी की मौजूदगी में दिनेश पाठक को आगरा से रिलीव कर देहरादून में ज्वाइन कराया जाएगा। देहरादून के स्थानीय संपादक पद से दिनेश जुयाल के इस्तीफा देने के बाद से नए आरई की तलाश कई दिनों से चल रही थी। दिनेश पाठक डेढ़ साल पहले हिंदुस्तान, लखनऊ में लोकल इंचार्ज हुआ करते थे। वे इस पद पर दस वर्ष से ज्यादा समय से थे।

उससे पहले वे राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ में रिपोर्टिंग टीम के हिस्से रहे। वहां से उन्हें फैजाबाद भेज दिया गया। फैजाबाद में ही उन्होंने सहारा से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। वहां से उन्हें वापस हिंदुस्तान, लखनऊ बुला लिया गया। डेढ़ साल पहले उन्हें हिंदुस्तान, लखनऊ से इलाहाबाद भेजा गया। तब उन्हें प्रोन्नत कर चीफ रिपोर्टर से न्यूज एडिटर बनाया गया था। हिंदुस्तान, इलाहाबाद के संपादकीय प्रभारी के रूप में काम करने के कुछ ही महीनों बाद उन्हें हिंदुस्तान, आगरा का प्रभार सौंप दिया गया और प्रोन्नत कर डिप्टी आरई बना दिया गया। अब दिनेश पाठक आरई के रूप में स्टेट कैपिटल की यूनिट के सर्वेसर्वा होंगे। सूत्रों के मुताबिक दिनेश पाठक की सेलरी में भी अच्छी-खासी वृद्धि की गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...