Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के जौनपुर ब्यूरो में कार्य बहिष्कार

ब्यूरो चीफ के खराब व्यवहार से नाराज पांच मीडियाकर्मियों ने उठाया कदम : पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बनारस संस्करण के अधीन जौनपुर जिले में अमर उजाला के ब्यूरो से कुल पांच लोगों ने एक साथ कार्य बहिष्कार कर दिया है। इसमें रिपोर्टर और फोटोग्राफर के साथ चपरासी भी शामिल है। इनके नाम हैं रमेश सोनी, अखिलेश सिंह, हिम्मत सिंह, रवि श्रीवास्तव और राजेश मौर्या। रिपोर्टर रमेश सोनी अमर उजाला के साथ 17 वर्षों से जुड़े हुए हैं। अखिलेश सिंह भी रिपोर्टिंग टीम के हिस्से हैं। वे अमर उजाला के साथ दस वर्षों से कार्यरत हैं। रिपोर्टर हिम्मत सिंह भी पांच वर्षों से अमर उजाला के साथ हैं। चपरासी राजेश मौर्या इस संस्थान के साथ 12 वर्ष पूरे कर चुके हैं।

इसी तरह आठ वर्षों से अमर उजाला, जौनपुर में कार्यरत फोटोग्राफर रवि श्रीवास्तव ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि इन सभी लोगों ने कार्य बहिष्कार का कदम अपने नए ब्यूरो चीफ अखिलानंद तिवारी के खराब व्यवहार के चलते उठाया है। अखिलानांद ने कुछ महीने पहले जौनपुर के ब्यूरो चीफ का कार्यभार संभाला। वे विनोद तिवारी की जगह आए। विनोद का तबादला अमर उजाला, लखनऊ कर देने से ब्यूरो चीफ का पद खाली था। अखिलानंद तिवारी जौनपुर से पहले मऊ के ब्यूरो चीफ हुआ करते थे। सूत्रों का कहना है कि अखिलानंद द्वारा अपने अधीनस्थों से आए दिन खराब व्यवहार करने के कारण इन लोगों ने कार्य न करने का ऐलान कर दिया है। 

उधर, कार्य बहिष्कार के बारे में अमर उजाला, वाराणसी यूनिट के उच्च पदस्थ लोगों का कहना है कि अखिलानंद ने मऊ में अच्छा काम किया, जिसके कारण विनोद के जौनपुर से तबादले के बाद अखिलानंद को जौनपुर भेजा गया। जौनपुर ब्यूरो में कार्यरत कुछ लोग चाहते हैं कि उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें ही ब्यूरो चीफ बनाया जाए जबकि ब्यूरो चीफ की अन्य योग्यताएं उनमें नहीं हैं। इसी कारण ये लोग नए ब्यूरो चीफ अखिलानंद से असहयोग कर रहे हैं और दबाव बनाने के लिए कई तरह के कृत्य कर रहे हैं। इसी कारण इनसे कहा गया है कि अगर टीम भावना के साथ काम नहीं कर सकते तो दूसरी जगह देख लें। इसी को ये लोग कार्य बहिष्कार का नाम दे रहे हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...