Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी वालों को भी वेज बोर्ड के दायरे में लाने की मांग उठी

प्रिंट मीडिया कर्मियों के लिए गठित वेज बोर्ड की टीम की बैठक में उठी मांग : वेज बोर्ड सिफारिशों को लागू करने के लिए दंडात्मक प्रावधान जोड़े जाएं : गुरबक्श राय मजीठिया, मुंबई हाईकोर्ट के रिटायर जज और अखबारों में काम करने वाले पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के लिए बनाए गए राष्ट्रीय वेतन बोर्ड के चेयरमैन, इन दिनों अपनी टीम के साथ कई प्रदेशों के दौरे पर हैं। वे मीडियाकर्मियों के वेतन और सुविधाओं में सुधार से संबंधित रिपोर्ट पेश करने की तैयारी के तहत घूम-घूम कर जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं और फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं। मजीठिया और उनकी टीम दो दिनों तक पटना में रही। वहां यह टीम अखबार संगठनों, पत्रकारों, नेताओं आदि से मिली। बैठकें हुईं। सबकी बातें सुनी गईं और नोट की गईं। फिर वहां से यह टीम लखनऊ पहुंची। लखनऊ में भी यही क्रम चला।

प्रिंट मीडिया कर्मियों के लिए गठित वेज बोर्ड की टीम की बैठक में उठी मांग : वेज बोर्ड सिफारिशों को लागू करने के लिए दंडात्मक प्रावधान जोड़े जाएं : गुरबक्श राय मजीठिया, मुंबई हाईकोर्ट के रिटायर जज और अखबारों में काम करने वाले पत्रकारों और गैर-पत्रकारों के लिए बनाए गए राष्ट्रीय वेतन बोर्ड के चेयरमैन, इन दिनों अपनी टीम के साथ कई प्रदेशों के दौरे पर हैं। वे मीडियाकर्मियों के वेतन और सुविधाओं में सुधार से संबंधित रिपोर्ट पेश करने की तैयारी के तहत घूम-घूम कर जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं और फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं। मजीठिया और उनकी टीम दो दिनों तक पटना में रही। वहां यह टीम अखबार संगठनों, पत्रकारों, नेताओं आदि से मिली। बैठकें हुईं। सबकी बातें सुनी गईं और नोट की गईं। फिर वहां से यह टीम लखनऊ पहुंची। लखनऊ में भी यही क्रम चला।

सचिवालय में हुई बैठक में मजीठिया की टीम, जिसमें कई पत्रकार संगठनों के नेता लोग भी सदस्य के रूप में शामिल हैं, के साथ अफसरों और मीडिया प्रतिनिधियों की वार्ता हुई। इस बैठक में काशी पत्रकार संघ से योगेश गुप्ता और संजय अस्थाना भी पहुंचे। साथ ही पिछले वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने के आदेश को अमली जामा पहनाने के लिए बनारस में लड़ाई लड़ रहे समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के नेता अजय मुखर्जी एडवोकेट भी शामिल हुए। यूपी शासन की ओर से प्रमुख श्रम सचिव और विशेष सचिव ने हिस्सा लिया।

सूत्रों के मुताबिक मजीठिया ने सभी से पूछा कि पत्रकारों को नए वेतन बोर्ड में कितने प्रतिशत की सेलरी इनक्रीमेंट देने की सिफारिश की जानी चाहिए। सबने अपने-अपने हिसाब से बातें कहीं। महंगाई का हवाला दिया। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की वेतनवृद्धि के बारे में बताते हुए मीडियाकर्मियों की सेलरी में ठीकठाक बढ़ोतरी किए जाने की मांग की। बैठक में सबसे खरी बात कही अजय मुखर्जी ने। उन्होंने कहा कि वेज बोर्ड के सिफारिश देने और उसे लागू करने का आदेश पारित करने से ही काम नहीं चल रहा है। इन आदेशों को मीडिया हाउस अपने मनमाफिक तरीके से लागू कर रहे हैं जिस कारण मीडियाकर्मियों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने मांग की कि ईएसआई और पीएफ की तरह वेज बोर्ड सिफारिशों के साथ दंडात्मक प्रावधान जोड़े जाएं। जिस तरह पीएफ न जमा करने वाले हाउस के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है, उसी तरह वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू न करने वाले मालिकों को जेल भेजे जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। कानूनी और दंडात्मक भय न होने के कारण ये मालिक लोग अपने कर्मियों को उनका हक देने से हमेशा बचने की कोशिश करते हैं।

अजय मुखर्जी ने इलेक्ट्रानिक मीडिया के कर्मियों को वेज बोर्ड के दायरे में लाकर उनके लिए अलग से सिफारिशें करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया में जिस तरह चौबीसों घंटे काम का दबाव होता है और इन दिनों जो सेलरी स्टैंडर्ड है, उसी के अनुरूप वेतन और सुविधाएं देने की सिफारिश वेज बोर्ड की करनी चाहिए ताकि टीवी मीडियाकर्मियों का शोषण बंद हो। अजय मुखर्जी के मुताबिक टीवी जर्नलिस्टों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि उनके लिए कोई कानून ही नहीं है। कोई संस्थान उन्हें किसी भी समय निकाल सकता है और किसी भी वक्त किसी दूसरे को रख सकता है। किसी को हर महीने लाखों रुपये मिल जाते हैं तो ढेर सारे लोगों को काम करने के बावजूद कोई पेमेंट नहीं मिलता। यह असमानता दूर करने की जरूरत है। मुट्ठी भर मीडियाकर्मियों को करोड़पति बनाने की जगह टीवी इंडस्ट्री को अपने सभी कर्मचारियों के जीवन को सुखमय बनाने का प्रयास करना चाहिए।  कई तरह की असमानताओं और विषमताओं के कारण इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों में असुरक्षाबोध का प्रतिशत काफी बढ़ा है। इसे दूर करने की सख्त जरूरत है। इसके लिए वेज बोर्ड को गंभीरता से सोचना चाहिए और सरकार के पास जरूरी अनुशंसाओं को भेजना चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक मजीठिया के सम्मान में एक भव्य पार्टी का आयोजन भी लखनऊ में किया गया जिसमें मीडिया, शासन, राजनीति के जाने-माने लोग शामिल हुए। कहा जा रहा है कि मजीठिया का यह दौरान वेज बोर्ड के रूटीन कामकाज का हिस्सा है। ज्ञात हो कि मजीठिया से पहले चेयरमैन पद पर जस्टिस के. नारायण कुरुप थे। कुरुप ने 30 जुलाई 2008 को इस पद से त्यागपत्र दे दिया। कुरुप के नेतृत्व में ही वेज बोर्ड ने अखबार कर्मियों को तनख्वाह के 30 प्रतिशत के बराबर अंतरिम राहत देने की सिफारिश की गई थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...