Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वाह रे…मीडिया पंडितों की माया!

जय शनिदेव के एक शो में हमार टीवी की एंकर श्वेता जया और आचार्य भूषण कौशल

लाइन नहीं मिला तो पहुंच गए टीवी स्टूडियो :  ”…अरे कहां घुसल चलत जा तारS….इ हमार टीवी के गफ्तर बा.. .पहिले बताव त….केकरा से मिले के बा….का काम बा…..” 

”हमरा  ऊ शनिदेव वाला पंडी जी से मिले के …..बलियां से फोन मिलावत मिलावत परेशान हो गइनीं…..लेकिन तहरा स्टूडियो के नंबर बा कि मिलबे ना कइल…..फिर का आज सनीचर बा….त काल्ह हम ट्रेन पकड़नीं आ पहुंचनी  तहार स्टूडियो ……….अब हम कुछो नइखीं जानत तू हमरा के पंडी जी से जल्दी से मिलवाव….

”अइसे थोड़ी होखेला की जे आवे ओकरा के पंडी जी से मिलवा दिहल जाव….अइसन अगर होखे लागल तब रात दिन लोग के भीड़ लागल रही…….जवन नंबर दिहल बा ओकरे पर फोन कर तबे बात होखी”.

”ए भाई देख अब त हम आ गइल बानीं….त तनीं पंडी से मिलवा ना द….हमरा के आपन ग्रह नक्षत्र ठीक करे के बा…..पता ना काहे ए घरी कुछो ठीक नइखे चलत…..हमरा लागता कि शनि के टेढ़ नजर हो गइल बा….अब त पंडीए जी बतइहें कि कइसे सबकुछ ठीक होखी…..”

यह किसी नाटक का डायलाग नहीं है बल्कि हमार टीवी के गेट पर तैनात एक गार्ड और एक दर्शक के बीच का है।  जी हां, लोग टीवी पर भविष्य बताने वाले पंडितों पर इस कदर भरोसा करने लगे हैं कि लाइव शो के दौरान नंबर नहीं लगने पर दूसर दराज क इलाकों से सीधे टीवी चैनल के दफ्तर पहुंचने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि टीवी चैनल पंडित जी की सहमति के बाद उनके निजी नंबर भी अपने स्क्रीन पर फ्लैश करते हैं।

दरअसल, धर्म –कर्म और ज्योतिष टीवी चैनलों पर खूब बिक रहा है। किसी चैनल पर आपकी समस्या के निदान के लिए कोई आचार्य जी बैठे हैं तो कहीं टैरो कार्ड के जरिये आपका भविष्य बताने के लिए कोई खूबसूरत बाला। टीवी वाले इन्हें खूब बेच रहे हैं। और ऐसा नहीं कि सिर्फ महानगरों के लोग हीं इनके दीवाने है, छोटे शहरों और कस्बों के लोग भी मीडिया पंडितो से अपने सवाल पूछने के लिए  सीधे नंबर डायल करने से नहीं हिचकते।

हमार टीवी पर हाल ही में शुरु हुए कार्यक्रम जय शनिदेव ने तीन हफ्तो में हीं पूरबिया दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। शनिवार को सुबह दस बजे प्रसारित होने वाले इस लाइव शो के लिए सुबह 6 बजे से हीं काल आनी शुरु हो जाती है।

आचार्य भूषण कौशल जी महाराज जब पूरबिया दर्शकों से उनकी अपनी बोली में रुबरु होते हैं और उनकी हीं जुबान में उनकी समस्याओं का निदान बताते हैं तो दर्शकों को लगता है कि सचमुच अब उनकी समस्या का निराकरण करीब है। शायद यही वजह रहा होगा कि जब बलिया के इस दर्शक की लाइन हमार टीवी के स्टूडियो में नहीं लगी तो वो पंडित जी से सीधे रुबरु होने बलिया से ट्रेन पकड़ कर नोएडा पहुंच गया।

वाह रे…मीडिया पंडितों की माया !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...