Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रायबरेली में तीन पत्रकार पिटे, एक को धमकी

अपराधियों के बढ़े हौसले के शिकार अब यहां पत्रकार भी होने लगे हैं। पुलिस का खौफ भी इन अपराधियों को नहीं है। पिछले एक महीने में करीब छह पत्रकार धमकाए, मारे या लूटे जा चुके हैं। अगर दबाव पड़ता है तो आधी अधूरी कार्यवाही हो जाती है नहीं तो पुलिस को इसकी चिंता नहीं। एक ब्लाक में ब्लाक प्रमुख ने अपने इलाके के पत्रकार उमेश शुक्ला को घर पर ही मारा पीटा। इतना ही नहीं, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। तमाम गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े एक दबंग ने लालगंज के पत्रकार अनुराग द्विवेदी को उनके दफ्तर के सामने ही पीटा और जेब में पड़े रुपए भी निकाल लिए। द्विवेदी के अन्य कार्यालयी सहयोगियों के बचाव में आने पर कई गाड़ियों में भर कर बदमाश बुला लिए गए।

एक अन्य पत्रकार महेश पर भी अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। उन पर की गई गोलीबारी में वे बाल-बाल बचे। इसी तरह दवा माफिया के खिलाफ खबर भेजने से नाराज दबंगों ने ईटीवी के संवाददाता श्रीपाल तेवतिया को कई बार फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। ये वह मामले हैं जो पुलिस रिकार्ड में दर्ज हो चुके हैं। इन सब में पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं रहा। अनुराग द्विवेदी के मामले में आरोपियों पर धारा 323, 504, 506, 392 में मुकदमा दर्ज हुआ। पहले तो पुलिस ने आरोपी को हाथ लगाना मुनासिब नहीं समझा। बाद में मामले के तल पकड़ने की संभावना खत्म करने के लिए आरोपी पर धारा 151 में चालान कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जब आरोपी पकड़ में आ गया था तब ही उस पर दूसरे मुकदमे की धाराएं क्यों नहीं लगाई गई। इसी तरह आरोपी ब्लाक प्रमुख तब तक खुला घूमता रहा जब तक प्रेस क्लब और उपजा जैसे संगठन सक्रिय नहीं हुए। दबाव बढ़ने पर ब्लाक प्रमुख ने न्यायालय में समर्पण करके जमानत करा ली। बाकी मामलों के आरोपी छुट्टे घूम रहे हैं। पत्रकार श्रीपाल तेवतिया का कहना है कि मेरे साथी कभी भी कोई घटना हो सकती है। क्योंकि पुलिस सब कुछ जानते हुए भी मौन है। (जनसत्ता में वीथिका की रिपोर्ट)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...