Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

निजामाबाद, नांदेड़ और आदिलाबाद में प्रेस डे पर हुए कार्यक्रम

[caption id="attachment_16328" align="alignnone"]आंध्र प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, निज़ामाबाद के तत्वधान में पत्रकारिता दिवस (16 नवंबर) पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता, निज़ामाबाद संस्करण के स्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव. साथ में दिखाई दे रहे हैं संघ के अध्यक्ष बी. नरसैया, सचिव ए. सायलू एवं दि हिन्दू के निज़ामाबाद सवाददाता पी. राम मोहन.आंध्र प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, निज़ामाबाद के तत्वधान में पत्रकारिता दिवस (16 नवंबर) पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता निज़ामाबाद संस्करण के स्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव. साथ में दिखाई दे रहे हैं संघ के अध्यक्ष बी. नरसैया, सचिव ए. सायलू एवं दि हिन्दू के निज़ामाबाद सवाददाता पी. राम मोहन.[/caption]

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को निज़ामाबाद, नांदेड एवम आदिलाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आंध्र प्रदेश के निज़ामाबाद में आंध्र प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वधान में निज़ामाबाद प्रेस क्लब के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमे एक स्थानीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता के अस्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता को दुरुपयोग शुरू कर दिया गया है, जिस पर अब नियंत्रण आवश्यक है.

आंध्र प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, निज़ामाबाद के तत्वधान में पत्रकारिता दिवस (16 नवंबर) पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता, निज़ामाबाद संस्करण के स्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव. साथ में दिखाई दे रहे हैं संघ के अध्यक्ष बी. नरसैया, सचिव ए. सायलू एवं दि हिन्दू के निज़ामाबाद सवाददाता पी. राम मोहन.

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को निज़ामाबाद, नांदेड एवम आदिलाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. आंध्र प्रदेश के निज़ामाबाद में आंध्र प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वधान में निज़ामाबाद प्रेस क्लब के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमे एक स्थानीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र वार्ता के अस्थानीय संपादक प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता को दुरुपयोग शुरू कर दिया गया है, जिस पर अब नियंत्रण आवश्यक है.

द हिन्दू के जिला सवांददाता पी राम मोहन का कहना था कि आज पत्रकारिता के मापदंडों के मायने बदल रहे हैं. इसे रोकने की जरूरत है. पत्रकार संघ के अध्यक्ष बोबिली नर्सर्या का कहना था कि वे अपने स्तर पर प्रयास करेंगे कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही पत्रकारों को मिले. संघ के सचिव ऐ सायलू ने पत्रकारों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करने का अश्वासन दिया. पत्रकारिता दिन के अवसर पर केक भी काटा गया. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे.

नांदेड के जिलाधीश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बालगंगाधर तिलक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर दोइफोडे. साथ में दिखाई दे रहे हैं जिलाधीश डॉ श्रीकर परदेशी, जिला सूचना अधिकारी डॉ किरण मोघे एवम अन्य.

नांदेड में इस दिन को वहां के जिलाधीश कार्यालय में मनाया गया. जिलाधीश डॉ श्रीकर परदेशी एवम वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर दोइफोडे ने सबसे पहले बालगंगाधर के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर डॉ परदेशी ने कहा कि समाचार पत्रों को निष्पक्षता के साथ पारदर्शिता बरतते हुए समाचार प्रकाशित करना चाहिए. वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर दोइफोडे का कहना था कि आज समाचार पत्र व्यावसायिक हो गए हैं. इससे लगता है कि पत्रकारिता अपना मार्ग बदल रही है. बभालीबांध को लेकर जिस तरह से आंध्र पदेश के अख़बारों ने लिखा, उस तरह से महाराष्ट्र के अख़बारों ने नहीं लिखा. कार्यक्रम का संचालन जिला सूचनाधिकारी डॉ. किरण मोघे ने किया.

इसी दिन आदिलाबाद में आंध्र प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, आदिलाबाद के तत्वधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद् के अध्यक्ष एस. गणपति ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में मीडिया का योगदान महत्वपूर्ण है. सयुंक्त जिलाधीश आर. विजी कुमार का कहना था कि देश की तक़दीर लिखने का दम कलम में ही है. आसिफाबाद के विधायक आत्रम सक्कु ने कहा कि वास्तविकता को सामने रखते हुए मीडिया अपने दायित्व को निभाए. इस कार्यक्रम में  वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...