Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीओआई में आउटपुट कोर टीम ने दिया इस्तीफा

वायस आफ इंडिया की आउटपुट की कोर टीम के नौ लोगों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। इनके नाम हैं – डाक्टर मनीष कुमार (सीनियर प्रोड्यूसर), अपूर्व श्रीवास्तव (सीनियर प्रोड्यूसर), मोहम्मद सईद (प्रोड्यूसर), आलोक रंजन (प्रोड्यूसर), आदित्य चौहान (क्राइम शो के प्रोड्यूसर), मुकुंद शाही (क्राइम शो के प्रोड्यूसर), उमंग मिश्रा (प्रोड्यूसर),  राहुल मिश्रा (प्रोड्यूसर) और मोहित मिश्रा (प्रोड्यूसर)। इस्तीफा देने के बाद भड़ास4मीडिया को इन लोगों ने जानकारी दी कि चैनल के नान-जर्नलिस्टिक इनवायरमेंट और मालिकों के गाली-गलौज करने से तंग आकर इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। दूसरी वजह खराब टेक्नालजी है। इस टेक्नालजी के साथ कुछ करना संभव नहीं। हेडलाइन एडिट करने व चेंज करने में तीन घंटे का समय लगता हो तो कोई कैसे काम कर सकता है।

इस्तीफा देने वालों ने बताया कि चैनल में ईपी लेवल के आदमी तक से गाली-गलौज होती है। इसके चलते पिछली बार की जीबीएम में ही तय कर लिया गया था कि इस्तीफा देना है लेकिन कब और कैसे, यह तय नहीं था। कल मालिक के एक आदमी ने एक सीनियर प्रोड्यूसर के साथ बदतमीजी की तो उसी के बाद सबने तुरंत इस्तीफा दे दिया। इन लोगों का कहना है कि सोमवार को आउटपुट से 7 लोग और इस्तीफा देंगे। इसके अलावा इनपुट के भी कई लोग इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। 

आउटपुट के जिन 9 लोगों ने इस्तीफा दिया है उनमें से कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे लोग इतने परेशान हो चुके थे कि बिना कहीं नौकरी तलाशे ही इस्तीफा दे दिया। हालांकि चैनल की तरफ से कई माध्यमों के जरिए फिर से वापसी कराने की कोशिशें हो रही हैं लेकिन सभी नौ लोगों ने तय कर लिया है कि किसी हाल में वापस नहीं लौटना है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...