Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रसार भारती ने न्यूज चैनलों को थमाया नोटिस

बीजिंग ओलंपिक के फुटेज को दूरदर्शन से उड़ाकर दिखाने वाले सभी निजी न्यूज चैनलों को प्रसार भारती ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस में ओलंपिक फुटेज को दूरदर्शन से अनधिकृत तरीके से उठाकर दिखाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए इस प्रवृत्ति पर सख्त आपत्ति जताई गई है।  उल्लेखनीय है कि ओलंपिक खेलों को भारत में प्रसारित करने का एकमात्र अधिकार दूरदर्शन के पास ही है। अगर कोई भी चैनल इसे दिखाना चाहेगा तो उसे पहले दूरदर्शन से अनुमति लेनी होगी  या इसके एवज में तय राशि का भुगतान करना होगा। खुद दूरदर्शन ने ओलंपिक खेलों के प्रसारण का अधिकार लेने के लिए बड़ी रकम का भुगतान किया है। दूरदर्शन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभी किसी प्राइवेट न्यूज चैनल ने प्रसार भारती की तरफ से जारी पत्र का जवाब नहीं दिया है।

इन सभी चैनलों पर ओलंपिक से जुड़ा जो कुछ दिखाया और प्रसारित किया जा रहा है, उस पर प्रसार भारती के अधिकारियों की कड़ी नजर है। उल्लेखनीय है कि बीजिंग ओलंपिक में भारत के अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद सभी निजी न्यूज चैनलों ने ओलंपिक फुटेज को दूरदर्शन से उड़ाकर जमकर प्रसारित किया था। इसी पर प्रसार भारती की भौहें तन गईं। पहले तो इन निजी चैनलों ने दूरदर्शन से प्रसारण अधिकार लेने के लिए किसी तरह का संपर्क नहीं किया और अब जब भारत को पहला स्वर्ण मिल गया तो सभी बिना अनुमति के ही दूरदर्शन के फुटेज अपने-अपने चैनलों पर दिखाने लगे। सूत्रों का कहना है कि इस मामले को लेकर प्रसार भारती गंभीर है और पत्र का जवाब आने के बाद इन चैनलों पर कार्रवाई के बारे में विचार करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...