Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मटुक-जूली ने ‘सहारा समय’ को छला!

जूली मटुकवाकया शुक्रवार 27 नवंबर का है। इस दिन भोपाल में एक विवादास्पद किताब ’विवाह एक नैतिक बलात्कार’ का विमोचन हुआ। इसका विमोचन जूली और मटुकनाथ ने किया। किताब के शीर्षक को लेकर ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने खूब बवाल काटा। मटुकनाथ और जूली का तो विरोध किया ही गया, किताब के लेखक अजय ऋषि की पिटाई भी कर दी और उनके मुंह पर कालिख भी पोत दी। खबर मसालेदार थी सो सारे चैनलों ने इसको तान दिया। साधना न्यूज (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) पर जोरदार ढंग से खबर चलाई गई। सहारा और साधना की जंग पुरानी है। दोनों चैनलों में होड़ मच गई कि कौन जूली और मटुकनाथ को भुना पाता है। सहारा समय मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ पर खबर चलते-चलते प्रोमो भी ऑन एयर कर दिया गया- ‘मिलिए मटुकनाथ और जूली से रात आठ बजे’।

इस बीच साधना न्यूज (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) ने बिना प्रोमो चलाए रात आठ बजे अपने खास कार्यक्रम ‘आपकी बात आपके साथ’ में मटुक नाथ और जूली समेत किताब के लेखक अजय ऋषि और संस्कृति बचाओ मंच के नेता चंद्रशेखऱ तिवारी को अपने स्टूडियो में बैठा दिया। अब सहारा के लोग करते तो क्या करते? उन्हें काटो तो खून नहीं जैसी हालत हो गई। साधना पर सब लाइव चल रहा है, मुद्दा भी गर्मागर्म, सारे गेस्ट साधना के पास तो सहारा वालों को बौखलाहट तो होनी ही थी। ऐसे में साधना के भोपाल ब्यूरो ने गेम खेला। नोएडा ऑफिस को बताया कि वे कुछ ही देर में जूली और मटुकनाथ को बुला रहे हैं।

सहारा भोपाल ब्यूरो वाले शायद ये बात इस उम्मीद से कह बैठे कि साधना पर आधे घंटे का शो खत्म होने के बाद वे मटुक जूली को अपने स्टूडियो ले आएंगे। सो सहारा के नोएडा स्टूडियो से एंकर बार-बार ऑन एयर कहता रहा ’हम आपको बस कुछ ही देर में मटुकनाथ और जूली से मिलाएंगे’। इधर घड़ी की सुई साढ़े आठ पर पहुंच रही थी, उधर सहारा के एंकर की आवाज़ में और जोश बढ़ रहा था। वो बार-बार चिल्ला रहा था ‘बस कुछ ही देर में मटुकनाथ और जूली से हम आपको रू-ब-रू कराएंगे’। समय बीतता गया, आठ के बाद पौने नौ बज गए, फिर नौ बज गए लेकिन सहारा देखने वालों को मटुक-जूली से नहीं मिलाया गया। आखिर सहारा वाले मिलाते भी कैसे? साधना वालों ने उनको अपने स्टूडियो से फ्री किया ही नहीं। साधना अपने कार्यक्रम का समय बढ़ाता चला गया। प्रोग्राम इतना रोमांचक हो गया था कि मटुकनाथ और ‘संस्कृति बचाओ मंच’ के नेता तिवारी के बीच मारपीट तक हो गई थी। साधना के दर्शकों ने कार्यक्रम देखकर मजे लिए और सहारा देखने वाले बेवकूफ बन गए।

लेकिन शायद सहारा का मैनेजमेंट ऐसी बातों को बड़ी गंभीरता से लेता है। तभी तो उसकी भौंहें तन गईं। दर्शकों को बेवकूफ बनाना उसे कतई अच्छा नहीं लगा और उसने तुरंत भोपाल ब्यूरो को एक नोटिस जारी कर दिया। अब भोपाल में बैठे सहारा समय के लोगों से ज़वाब देते नहीं बन रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...