Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप पर आफिस में कोहराम

नए नए आए स्थानीय संपादक तक शिकायत पहुंची। शिकायत यह कि फीचर इंचार्ज ने अपने अधीन काम करने वाली लड़की का सेक्सुअल हैरेसमेंट किया है। शिकायत खुद लड़की ने की थी। बताया जाता है कि आईटी हेड ने लड़की को प्रोत्साहित किया शिकायत करने के लिए। शिकायत सुनकर स्थानीय संपादक भड़क गए। उन्होंने फीचर इंचार्ज को बर्खास्त करने की धमकी देते हुआ कहा कि लिखित रूप से माफी मांगें। फीचर इंचार्ज भी भड़क गए। बोले- कोई गलती की होती तो माफी मांगता, शिकायत उन्हें फंसाने के लिए हुई है।

संपादक का पारा और चढ़ गया। वे लगे डांटने-डपटने। मामला गरम हो गया। आफिस के लोग फीचर इंचार्ज के बचाव में आ गए। उनके व्यवहार और उनकी काबिलियत से आफिस वाले प्रभावित थे, सो, सबने संपादक को समझाया। आईटी हेड को पूरी साजिश के लिए दोषी माना और उसे लगे आफिस वाले भला-बुरा सुनाने। पूरे आफिस में कोहराम मच गया। लोग एक दूसरे को समझाने और मामला सलटाने में लग गए। कुछ लोगों ने कहा कि नई आई यह लड़की आईटी हेड के बहकावे में आकर झूठी शिकायत कर बैठी। कुछ लोगों ने कहा कि जरूर कुछ गड़बड़ रहा होगा तभी लड़की ने शिकायत की है।

जो भी हो, फिलहाल यह मामला दब गया है। यथास्थिति कायम हो चुकी है।

यह सत्यकथा यूपी के एक प्रमुख हिंदी दैनिक के लखनऊ आफिस की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...