Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

एनयूजे के पत्रकारिता स्कूल के हेड होंगे अच्युतानंद मिश्र

अच्युतानंद मिश्रभोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर अच्युतानंद मिश्र की पारी 15 जनवरी को खत्म हो रही है। वे 15 जनवरी 2010 को रिटायर हो जाएंगे। इसके तुरंत बाद वे एक नए पत्रकारिता शिक्षण संस्थान के सर्वेसर्वा बन जाएंगे। यह नया पत्रकारिता शिक्षण संस्थान पत्रकारों के एक संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) की तरफ से शुरू किया जा रहा है। शिक्षण संस्थान का नाम होगा स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। इस संस्थान को संचालित करने के लिए जो शासकीय परिषद गठित की जा रही है, उसके अध्यक्ष के रूप में अच्युतानंद मिश्र का नाम तय कर दिया गया है। इसकी विधिवत घोषणा एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव ने कल फैजाबाद में की। इस मौके पर अच्युतानंद मिश्र भी मौजूद थे।

फैजाबाद प्रेस क्लब की ओर से आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में एनयूजे के पदाधिकारियों ने कहा कि अच्युतानंद मिश्र 15 जनवरी के बाद भी पत्रकारिता की सेवा करते रहेंगे। बाद में एनयूजे की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई जिसका उदघाटन उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री लाल जी वर्मा ने किया। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति अच्युतानंद मिश्र और एनयूजे के अध्यक्ष पीके राय ने पत्रकारों के सामने मौजूदा संकट का जिक्र किया। कार्यसमिति की बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा अंशकालिक पत्रकारों की समस्याओं पर हुई। उड़ीसा से आए जीके महंती ने अखबारों में कार्यरत अंशकालिक पत्रकारों की बुरी हालत का ब्योरा दिया। इसी मुद्दे पर कई वक्ताओं ने बताया कि अब अखबारों के मालिक जिले के पत्रकारों को कार्ड तक नहीं देते हैं। उन्हें लिखने के पैसे भी नहीं मिलते, उल्टे उनसे विज्ञापन और प्रसार का काम कराने पर जोर होता है। आमतौर पर सभी अखबारों में 60 से 70 फीसद खबरें अंशकालिक पत्रकारों की छपती हैं।

बैठक में लिब्रहान आयोग की सिफारिश को रद्दी की टोकरी मे डालने की मांग की गई जिसमें पत्रकारों के लिए लाइसेंस प्रणाली का सुझाव दिया गया है। प्रदेशों में पत्रकार मान्यता समिति के गठन की मांग भी की गई। श्रमजीवी कानून में संशोधन कर इसमें इलेक्ट्रानिक मीडिया के रिपोर्टरों और कैमरामैनों को भी शामिल करने और मानहानि कानून का दुरुपयोग रोकने की मांग की गई। यह मांग भी की गई कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पत्रकार का छद्म आवरण ओढ़े कुछ लोग पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं, इसे रोका जाना चाहिए। महिला पत्रकारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एनयूजे महिला प्रकोष्ठ गठित करके उनकी समस्याओं के बारे में सरकार को जानकारी देगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...