Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

एनडीएमसी अफसरों के खिलाफ खबर नहीं चलेगी

अगर किसी समाचार पत्र में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के किसी अफसर के खिलाफ कोई खबर आएगी, तो उस समाचार को प्रेस क्लिपिंग के तौर पर एनडीएमसी में वितरित नहीं किया जाएगा। यह फैसला एनडीएमसी के डायरेक्टर पीआर आनंद तिवारी ने लिया है। यही वजह है कि पिछले कुछ हफ्तों से वे समाचार प्रेस क्लिपिंग में नहीं लगाए जा रहे हैं, जिनमें एनडीएमसी अफसरों की मनमानी और गलत क्रियाकलापों के बारे में छापा जा रहा है। प्रेस क्लिपिंग में केवल वही समाचार भेजे जाएंगे, जो उनकी वाह वाह करते हैं।

अगर किसी समाचार पत्र में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के किसी अफसर के खिलाफ कोई खबर आएगी, तो उस समाचार को प्रेस क्लिपिंग के तौर पर एनडीएमसी में वितरित नहीं किया जाएगा। यह फैसला एनडीएमसी के डायरेक्टर पीआर आनंद तिवारी ने लिया है। यही वजह है कि पिछले कुछ हफ्तों से वे समाचार प्रेस क्लिपिंग में नहीं लगाए जा रहे हैं, जिनमें एनडीएमसी अफसरों की मनमानी और गलत क्रियाकलापों के बारे में छापा जा रहा है। प्रेस क्लिपिंग में केवल वही समाचार भेजे जाएंगे, जो उनकी वाह वाह करते हैं।

इस फैसले से पीआर डिपार्टमेंट के कर्मचारी हैरान और परेशान हैं। उनका कहना है कि दशकों की नौकरी में ऐसा कभी नहीं हुआ। यदि किसी भी विभाग या कर्मचारी के बारे में कोई समाचार छपता है तो उस पर विशेष तरजीह दी जाती थी। लेकिन अब यहां पर उल्टी गंगा बह रही है। समाचार कैसा है, यह तय करने का फैसला पाठक का होता है न की किसी अधिकारी का।

बताते हैं कि पिछले दो महीने से पीआर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को लगातार प्रताड़ित किय जा रहा है। उन्हें नौकरी खराब करने की धमकियां दी जा रही है। यहां के डायरेक्टर पीआर आनंद तिवारी को लगता है कि पीआर डिपार्टमेंट के कर्मचारी ही अखबारनवीसों को एंटी खबरें दे रहे हैं। हालत यह है कि यहां काम करने वाले हर कर्मचारी के क्रियाकलापों और उसके मिलने-जुलने वालों पर नजर रखी जाती है। बताते हैं कि पीआर डिपार्टमेंट का एक कर्मचारी विधायक करण सिंह तवंर से मिलने चला गया। उसे बुला कर श्री तिवारी ने इतनी बुरी तरह से धमकाया कि उसने इस डिपार्टमेंट में रहते हुए कभी भी श्री तवंर के पास नहीं जाने की कसम खा ली। इस संबंध में श्री तिवारी का कहना है कि किसी के खिलाफ यदि कोई समाचार छापा जाएगा तो हम उसे अपनी प्रेस क्लिपिंग में नहीं लगाएंगे। उस समाचार को जहां पहुंचाना चाहिए, हम वैसे ही पहुंचा देते हैं। अब देखना है कि सूचना के अधिकार के इस युग में श्री तिवारी खबरों पर कितनी रोक लगा पाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...