Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

प्रभात खबर, धनबाद के सिटी आफिस पर हमला

प्रभात खबर में प्रकाशित खबरप्रभात खबर, धनबाद के सिटी आफिस पर पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने हमला बोल दिया। वे सात दिसंबर के अंक में छपी उस तस्वीर से बौखलाए हुए थे जिसमें कुछ जूनियर डाक्टरों को एक मनोरोगी को पीटते हुए दिखाया गया था। एक दिन पहले जब डाक्टर मनोरोगी को सिर्फ इसलिए पीट रहे थे क्योंकि उसने उन्हें मुन्नाभाई कह दिया था, घटना को कवर करने पहुंचे फोटोग्राफर से इन डाक्टरों ने कैमरा छीनने व फोटो डिलीट करने की कोशिश की थी। फोटो छपने पर नतीजा भुगत लेने की धमकी दी थी। उसी धमकी को डाक्टरों ने अमल में लाया।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबरप्रभात खबर, धनबाद के सिटी आफिस पर पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने हमला बोल दिया। वे सात दिसंबर के अंक में छपी उस तस्वीर से बौखलाए हुए थे जिसमें कुछ जूनियर डाक्टरों को एक मनोरोगी को पीटते हुए दिखाया गया था। एक दिन पहले जब डाक्टर मनोरोगी को सिर्फ इसलिए पीट रहे थे क्योंकि उसने उन्हें मुन्नाभाई कह दिया था, घटना को कवर करने पहुंचे फोटोग्राफर से इन डाक्टरों ने कैमरा छीनने व फोटो डिलीट करने की कोशिश की थी। फोटो छपने पर नतीजा भुगत लेने की धमकी दी थी। उसी धमकी को डाक्टरों ने अमल में लाया।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबरदिन के करीब 10 बजे 20-25 जूनियर डाक्टर बाइक पर आए और प्रभात खबर, धनबाद के सिटी आफिस में तोड़फोड़ की। मीडियाकर्मियों के साथ हाथापाई की। कई जरूरी कागजात ले गए। शहर में कई जगहों पर डाक्टरों ने हाकरों से प्रभात खबर अखबार छीनकर इसकी प्रतियां जलाईं और सड़क किनारे लगे प्रभात खबर के फ्लैक्स को आग के हवाले कर दिया। प्रभात खबर की ओर से डाक्टरों के खिलाफ धनबाद थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है।

हमले के खिलाफ अगले दिन धनबाद प्रेस क्लब अध्यक्ष संजीव झा ने पत्रकारों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। सभी अखबारों और चैनलों में बैठक की खबर सुर्खी बनी पर हिंदुस्तान, धनबाद में इस खबर का प्रकाशन नहीं किया गया। पता चला है कि मीडिया का एक छोटा-सा हिस्सा डाक्टरों की गुंडई को सपोर्ट कर रहा है। इससे धनबाद के पत्रकारों में रोष है।

मनोरोगी को डाक्टरों द्वारा पीटे जाने की घटना के पीछे पता चला है कि हेमंत यादव नामक मनोरोगी ने सड़क पर घूमने वाले मनोरोगियों को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की ठानी। इसी दौरान एक विक्षिप्त महिला ने हेमंत यादव की आंख में मिर्ची डाल दी। वे इलाज कराने अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने टालमटोल का रवैया अपना लिया। इस पर हेमंत यादव ने डाक्टरों को मुन्ना भाई कह दिया। बस, इसी से भड़के डाक्टरों ने हेमंत यादव व उसके एक अन्य मनोरोगी को जमकर पीटा और बंधक बना लिया। डाक्टर नहीं चाहते थे कि उनकी पिटाई की खबर व तस्वीर प्रभात खबर में छपे। इसीलिए मौके पर पहुंचे फोटोग्राफर व रिपोर्टर से भी अभद्रता की और खबर-फोटो छपने पर देख लेने की धमकी दी थी।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...