Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दो पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दो पत्रकारों पर नौकरी दिलाने के बहाने लोगों से पैसे ऐंठने के मामले में नगर कोतवाली सुल्तानपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इनमें से एक हैं राष्ट्रीय सहारा के आसिफ बेग. उन पर आरोप है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से डेढ़- डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया. जब भुक्त भोगी अपना नियुक्ति पत्र लेकर सम्बंधित कार्यालय पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दो पत्रकारों पर नौकरी दिलाने के बहाने लोगों से पैसे ऐंठने के मामले में नगर कोतवाली सुल्तानपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इनमें से एक हैं राष्ट्रीय सहारा के आसिफ बेग. उन पर आरोप है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से डेढ़- डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया. जब भुक्त भोगी अपना नियुक्ति पत्र लेकर सम्बंधित कार्यालय पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ.

इस पर उसने आसिफ से अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए. लेकिन आसिफ उन्हें पत्रकारिता का रौब दिखाकर धमकी देता था और फर्जी मामले में फसवा देने की बात करता था. भुक्त भोगी ने परेशान होकर नगर कोतवाली सुल्तानपुर में आसिफ बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. बताया जाता है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही आसिफ बेग घर से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगी है.

दूसरा मामला सुल्तानपुर के एक और पत्रकार असगर नकी का है जो अपने आप को दैनिक यूनाइटेड भारत का पत्रकार बताता है. उस पर सुल्तानपुर के पूर्वी रेलवे कालोनी निवासी असफ्जमा ने आरोप लगाया है कि असगर नकी ने उनके बेटे रजा रहबर को शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की रकम वसूल की है. इस काम में असगर का भाई मो. नकी भी उसके साथ था. 

इन दोनों ने डेढ़ साल पहले असफ्जमा को गुमराह किया और बताया की उनके सम्बन्ध बेसिक शिक्षा अधिकारी से बहुत अच्छे संबंध हैं और वे उनके बेटे को क्लर्क की नौकरी दिला देंगे. लेकिन जब रुपए देने के बाद भी रजा रहबर को नौकरी नहीं मिली तो असफ्जमा ने रुपए वापस मांगे. असगर टालमटोल करने लगा. जब डेढ़ साल बाद भी असफ्जमा के बेटे को न नौकरी मिली न पैसा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने असगर नकी और उसके भाई मो. नकी के खिलाफ ३१३७/९ की धारा ४१९/४२०/५०४/५०६ आई पी सी के तहत जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है. दोनों घर से फरार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...