Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबार पर मुकदमा : भिवानी में एकजुट हुए पत्रकार

ज्ञापन देने पहुंचे भिवानी के पत्रकारपुलिस द्वारा एक समाचार पत्र के संपादक सहित दस मीडियाकर्मियों पर बनाए गए झूठे मुकदमे वापस लेने व मामले की जांच सीबीआई से करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर भिवानी के पत्रकारों ने अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा मधुबन प्रकरण से संबंधित समाचार प्रकाशित करने पर पुलिस ने उसके संपादक व समाचार पत्र से जुड़े़ दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे बनाए हैं और गिरफ्तारी की गई है, वह अनुचित है।

ये मुकदमें इस प्रकरण की जांच किए बिना ही बनाए गए हैं। यदि सरकार इस प्रकरण में सच्चाई को जनता के सामने लाना चाहती है तो पहले मधुबन प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और उसके बाद मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। परन्तु हाल ही में जिस प्रकार से पुलिस अपना मनमाना रवैया अपना रही है, वह लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। मीडिया को संविधान में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। इसलिए मीडिया जनहित के मुद्दों को जनता के सामने रखती है। बिना जांच पड़ताल किए जिस प्रकार से ‘अभी-अभी’ समाचार पत्र से जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, उससे मीडिया का गला घोंटा जा रहा है। यदि सरकार मीडिया से निष्पक्षता एवं जनता की आवाज को सार्वजनिक करने की उम्मीद रखती है तो उसे मीडिया पर बेवजह पाबंदी व दबाव नहीं बनाना चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में पत्रकार अजय मल्होत्रा, केसरी शर्मा, श्रीभगवान वशिष्ठ,  नरोतम बागड़ी, जंगबीर गोयत, पवन मितल, अनुज राणा, धर्मेन्द्र कंवारी, राममेहर शर्मा, राजेन्द्र चौहान, सुरेश मेहरा, सोमवीर शर्मा, पवन शर्मा, वीएम बेचैन, इन्द्रवेश, अशोक भारद्वाज, सतपाल पंघाल, राजनारायण पंघाल, संजय शर्मा, अशोक तंवर, नरेन्द्र, सरदार कृष्ण सिंह, अश्विनी शर्मा, जितेन्द्र वालिया, राजू डूडेजा, दिनेश शर्मा सहित अनेक मीडियाकर्मी शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...