Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

यशवंत व्यास, प्रबल पताप समेत कई पत्रकारों का सम्मान

पुरस्कार लेते प्रबल प्रताप सिंह.वरिष्ठ पत्रकार और ‘अहा जिंदगी’ मैग्जीन के चीफ एडिटर यशवंत व्यास को तिलक-जोशी सम्मान देने की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार बीकानेर की ‘मुक्ति’ संस्था की ओर से 24 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहते उन्हें पांच हजार रुपये, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और शाल दिया जाएगा। भास्कर समूह की मैग्जीन ‘अहा जिंदगी’ अपने शानदार कंटेंट के लिए विख्यात है और इसका श्रेय यशवंत व्यास को जाता है। यशवंत व्यास को कई सम्मान पहले भी मिल चुके हैं। 

जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ इंडिया ने अपने सालाना समारोह में आईबीएन7 के एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रबल प्रताप सिंह को ‘मोस्ट एडवेंचरस जर्नलिस्ट’ का एवार्ड दिया है। आजतक में लंबे समय तक काम कर चुके प्रबल प्रताप कई युद्धों और विवादों को मौके पर जाकर साहसिक तरीके से कवर करने के कारण मशहूर हुए। प्रबल को पुरस्कार दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आस्कर फर्नांडिस ने प्रदान किया।

राजस्थान के मीडियाकर्मियों को दिए जाने वाले माणक अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। पत्रकारिता के लिए यह पुरस्कार राजस्थान पत्रिका, श्रीगंगानगर संस्करण के चीफ सब एडिटर राजकुमार जैन को मिलेगा। उन्हें 21 हजार रुपये नगद दिए जाएंगे। ईटीवी, राजस्थान के कार्टूनिस्ट अभिजीत को श्रेष्ठ फोटोग्राफर और कार्टूनिस्ट कैटगरी का पुरस्कार मिलेगा। केंद्रीय रक्षा अनुसंधान संस्थान के पीआरओ बहादुर सिंह सांखला को श्रेष्ठ जनसंपर्क कर्मी का एवार्ड मिलेगा। विजेताओं को गांधी जयंती के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। मानक अलंकरण पुरस्कार दैनिक जलते दीप के संस्थापक माणक मेहता की स्मृति में हर साल दिया जाता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...