Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

वीओआई आफिस में अशोक उपाध्याय की मौत

[caption id="attachment_16584" align="alignleft"]अशोक उपाध्यायअशोक उपाध्याय[/caption]दुखद खबर है। वायस आफ इंडिया के सीनियर प्रोड्यूसर और नाइट शिफ्ट इंचार्ज अशोक उपाध्याय का वीओआई आफिस में निधन हो गया। निधन आज सुबह करीब छह बजे के आसपास हुआ। पता चला है कि अशोक उपाध्याय ने पहले बेचैनी की शिकायत की। वे आफिस के अंदर के सोफे पर कुछ देर के लिए बैठे। फिर उन्हें गर्मी लगने लगी तो आफिस के बाहर निकल अपनी कार में ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट को पीछे झुकाकर लेट गए। करीब बीस मिनट बाद उन्हें खोजता हुआ एक सहकर्मी आया। पहले उनकी कार को खटखटा कर उन्हें जगाने की कोशिश की। जब वे नहीं उठे तो उन्हें झकझोरा। बस, उनका शरीर लुढ़क गया।

अशोक उपाध्यायदुखद खबर है। वायस आफ इंडिया के सीनियर प्रोड्यूसर और नाइट शिफ्ट इंचार्ज अशोक उपाध्याय का वीओआई आफिस में निधन हो गया। निधन आज सुबह करीब छह बजे के आसपास हुआ। पता चला है कि अशोक उपाध्याय ने पहले बेचैनी की शिकायत की। वे आफिस के अंदर के सोफे पर कुछ देर के लिए बैठे। फिर उन्हें गर्मी लगने लगी तो आफिस के बाहर निकल अपनी कार में ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट को पीछे झुकाकर लेट गए। करीब बीस मिनट बाद उन्हें खोजता हुआ एक सहकर्मी आया। पहले उनकी कार को खटखटा कर उन्हें जगाने की कोशिश की। जब वे नहीं उठे तो उन्हें झकझोरा। बस, उनका शरीर लुढ़क गया।

आफिस के साथी उन्हें तुरंत नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आफिस में अचानक मौत होने के कारण अशोक उपाध्याय के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि मौत का असल कारण पता चल सके। डाक्टरों ने अंदाजा जताया है कि संभवतः साइलेंट हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। पर निश्चित तौर पर अभी कोई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

अशोक उपाध्याय के परिवार में उनकी पत्नी और 11 साल का पुत्र है। वे ईटीवी, हैदराबाद में कार्यरत थे। वीओआई की लांचिंग के समय से ही वे यहां आकर जुड़ गए थे। छपरा (बिहार) के रहने वाले अशोक की उम्र 42 वर्ष के आसपास थी। वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने अशोक जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे वीओआई के लिए अपूरणीय क्षति बताया। किशोर मालवीय के मुताबिक अशोक जी बहुत कम बोलते थे। बिना शोर मचाए अपना काम बेहतरीन तरीके से करते थे। पूरी नाइट शिफ्ट वही देखते थे। उनके अचानक चले जाने से हम सभी बेहद दुखी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...