Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तन्मय, तेज, राजीव, अश्विनी, अरुण ‘मौर्य टीवी’ से जुड़े

लांचिंग के लिए तैयार हो रहा है चैनल : लांचिंग की तैयारी में जुटे मौर्या चैनल से नए लोगों के जुड़ने का सिलसिला तेज़ हो गया है। सहारा, एस-1 और सीएनईबी में काम कर चुके तन्मय सरकार ने टेक्निकल हेड के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। वे पिछले दस साल से इंडस्ट्री में हैं और उन्हें कई चैनलों में काम करने के अनुभव के साथ-साथ सीएनईबी का टेक्निकल सेट अप खड़ा करने का श्रेय भी जाता है। सहारा समय में पिछले सात साल से काम कर रहे तेज़ नारायण सिंह बतौर प्रोड्यूसर जुड़ रहे हैं।

लांचिंग के लिए तैयार हो रहा है चैनल : लांचिंग की तैयारी में जुटे मौर्या चैनल से नए लोगों के जुड़ने का सिलसिला तेज़ हो गया है। सहारा, एस-1 और सीएनईबी में काम कर चुके तन्मय सरकार ने टेक्निकल हेड के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। वे पिछले दस साल से इंडस्ट्री में हैं और उन्हें कई चैनलों में काम करने के अनुभव के साथ-साथ सीएनईबी का टेक्निकल सेट अप खड़ा करने का श्रेय भी जाता है। सहारा समय में पिछले सात साल से काम कर रहे तेज़ नारायण सिंह बतौर प्रोड्यूसर जुड़ रहे हैं।

तेज़ नारायण की ख्याति तेज़तर्रार प्रोड्यूसर की है। उन्हें न्यूज़ प्रोग्रामिंग का भी ख़ासा अनुभव है। न्यूज़11 के एंकर राजीव राय ने भी मौर्य टीवी से नाता जोड़ लिया है। बहुत ही कम समय में उन्होंने एक अच्छे एंकर के रूप में खुद को स्थापित किया है। न्यूज़11 में प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे अश्विनी ने भी मौर्य से जुड़ने का इरादा कर लिया है। वे पहले ईटीवी में थे। इसके अलावा हमार टीवी के रिपोर्टर अरूण पांडे पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं। वे मुख्य रूप से राजनीतिक संवादददाता के रूप में काम करेंगे।

ईटीवी से भी कई लोगों के जुड़ने की ख़बर है। ख़ास तौर पर सेल्स टीम के लोग मौर्य में अपने लिए बेहतर भविष्य देख रहे हैं। दरअसल, पिछले एक महीने में मौर्य टीवी का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। कंपनी में प्रोफेशनल ढंग से काम होने लगा है और लोगों को भरोसा होने लगा है कि अब चैनल जल्दी ही लाँच हो जाएगा। हाल में संस्थान ने दस से लेकर पचास फीसदी की वेतन वृद्धि भी की थी और सभी कर्मचारियों को बाकायदा नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इसससे ज़ाहिर है कि कर्मचारियों का विश्वास और हौसला भी बढ़ा है। पता चला है कि टेक्निकल तैयारियाँ भी लगभग पूरी कर ली गई हैं और जनवरी में किसी समय चैनल लाँच कर दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Avdhesh kumar Singh

    January 19, 2010 at 3:59 am

    maorya tv ek nya sabera hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...