Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जीवन-मौत से जूझ रहा एक पत्रकार

[caption id="attachment_16595" align="alignleft"]शिव सागरशिव सागर[/caption]दैनिक जागरण, मेरठ संस्करण में कार्यरत पत्रकार शिव सागर जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। 22-23 दिसंबर की रात करीब 12 बजे ड्यूटी से घर लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। शिव सागर साइकिल पर थे। मेरठ के दिल्ली रोड पर अमर उजाला आफिस से आगे पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन ने शिव सागर की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।

शिव सागरदैनिक जागरण, मेरठ संस्करण में कार्यरत पत्रकार शिव सागर जीवन-मौत से जूझ रहे हैं। 22-23 दिसंबर की रात करीब 12 बजे ड्यूटी से घर लौटते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। शिव सागर साइकिल पर थे। मेरठ के दिल्ली रोड पर अमर उजाला आफिस से आगे पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन ने शिव सागर की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।

वे सड़क पर मूर्छित पड़े हुए थे। इसी बीच घर लौट रहे अन्य साथियों ने उन्हें सड़क किनारे घायल अवस्था में देखकर केएमसी हास्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे दिन मामला और गंभीर हो जाने पर चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिस पर परिजन उन्हें लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में शिव सागर का इलाज अपोलो में चल रहा है। शिवसागर के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। पिता का देहांत हो चुका है। परिवार में वृद्ध मां, पत्नी, एक साल का बेटा और छोटा भाई है। शिवसागर परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य है, जो अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पिछले महीने ही शिव सागर को दैनिक जागरण ने परमानेंट इंप्लाई बनाया और उसे जूनियर सब एडिटर का पद दिया।

शिव सागर के इलाज के लिए दैनिक जागरण, मेरठ के कर्मियों ने एक दिन की तनख्वाह देने का फैसला किया है। साथ ही पत्रकारों ने अलग से 35 हजार रुपये इकट्ठे करके मेरठ के केएमसी में हुए इलाज का खर्च चुकता किया। मेरठ प्रेस क्लब भी शिव सागर की मदद के लिए आगे आ रहा है। शिव सागर को बचाने की मुहिम मेरठ के पत्रकारों ने शुरू कर दी है। सबसे बड़ा संकट पैसे का है। अगर आप शिव सागर की मदद करना चाहते हैं तो उनकी मां उषा शर्मा के नीचे दिए गए एकाउंट में पैसे जमा करा सकते हैं…

Usha Sharma

Account No. 4180000101517882

Punjab National Bank

Meerut (UP)

शिव सागर की हालत के बारे में जानकारी के लिए आप उनके भाई से 09319905220 पर बात कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...