Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भ्रामक विज्ञापनों पर अंकुश लगाने का नाटक!

मूल खबर : विज्ञापन इंडस्ट्री खुद पर लगाएगी अंकुश : विज्ञापन इंडस्ट्री भी अब आत्मनियंत्रण के मूड में आ गई है। देश के विभिन्य मीडिया और गैर मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे भ्रामक, झूठे और अभद्र विज्ञापनों के खिलाफ इस बार किसी सरकारी या गैर सरकारी संगठन ने नहीं बल्कि खुद विज्ञापन इंडस्ट्री ने मुहिम छेड़ी है। विज्ञापन उद्योग पर नियंत्रण करने वाली शीर्ष नियामक संस्था द एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल आफ इंडिया ने देश भर में ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ एक अभियान चलाने का फैसला किया है।

मूल खबर : विज्ञापन इंडस्ट्री खुद पर लगाएगी अंकुश : विज्ञापन इंडस्ट्री भी अब आत्मनियंत्रण के मूड में आ गई है। देश के विभिन्य मीडिया और गैर मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे भ्रामक, झूठे और अभद्र विज्ञापनों के खिलाफ इस बार किसी सरकारी या गैर सरकारी संगठन ने नहीं बल्कि खुद विज्ञापन इंडस्ट्री ने मुहिम छेड़ी है। विज्ञापन उद्योग पर नियंत्रण करने वाली शीर्ष नियामक संस्था द एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल आफ इंडिया ने देश भर में ऐसे विज्ञापनों के खिलाफ एक अभियान चलाने का फैसला किया है।

इसके माध्यम से इस संगठन को उम्मीद है कि देश भर में लोग किसी भी तरह के झूठे और भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ इस संगठन को शिकायत करेंगे। इस संगठन द्वारा भेजे गए नोट में कहा गया है कि अगर इस संगठन को किसी भी विज्ञापन के खिलाफ वाजिब शिकायत मिलेगी तो उस विज्ञापनदाता कंपनी और संबंधित पक्षों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, चूंकि विज्ञापन से संबंधित एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल आफ इंडिया के दिशानिर्देश भारत सरकार के केबल टेलीविजन एक्ट का हिस्सा है, लिहाजा ऐसे विज्ञापनों को किसी भी चैनल पर चलने से रोकना कानूनन संभव है। साभार : हिन्दुस्तान

भड़ास4मीडिया की राय : चलिए। मान लेते हैं। आप लोग लगाम लगाने के मूड में आ गए हैं। लेकिन पहले तो आप लोग खुद ही कोई जांच समिति बनाकर सभी विज्ञापनों की समीक्षा करिए-कराइए और गलत विज्ञापनों को चलने से रोकिए। कुछ करके दिखाएंगे तो जनता पर असर पड़ेगा और लोग शिकायत करने के लिए प्रेरित होंगे। फिलहाल तो जनता समझ रही है कि सारा भाषण सिर्फ जनता को बरगलाने और अनैतिक बाजार में नैतिकता होने की दुहाई देने के लिए है। कंपनियां जनता की जेब से माल निकालने के लिए जिस कदर झूठ और झूठे विज्ञापनों का सहारा ले रही हैं, वह किसी से छिपा नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...