Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

साथ न दो तो गालियां भी मत दो भाई : पुष्प शर्मा

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का स्टिंग कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में पिछले दिनों गिरफ्तार हुए टीवी जर्नलिस्ट पुष्प शर्मा ने भड़ास4मीडिया पर इस संबंध में प्रकाशित खबर को लेकर अपना पक्ष भेजा है। उन्होंने कहा है कि जो कुछ भी अखबारों व पोर्टल पर प्रकाशित हुआ है, उसके विषय में तो वे कुछ नहीं कहना चाहेंगे क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जो भी फैसला होगा, सबके सामने आ जाएगा। पर अपने पत्रकार साथियों से निवेदन करना चाहूंगा कि… ”दोस्त, हम भी मीडिया का हिस्सा हैं, साथ न दो तो गालियां भी मत दो भाई। थोडा-सा समय दे दें। मैं अपने सभी मीडिया साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि सच की ताकत बहुत बड़ी होती है इसलिए थोड़ा समय लग सकता है, जैसे रुचिका और राठौर के मामले में लगा लेकिन आखिरकार सत्य सामने आ जाएगा।”

पुष्प शर्मा का कहना है कि उन्हें अगर जीवन में केवल पैसा ही कमाना होता तो वे आईआईएम, बंगलोर से इतना सीख चुके थे कि किसी भी मल्टीनेशनल कंपनी वे बड़े पद पर काम कर रहे होते। पुष्प कहते हैं कि वे खोजी पत्रकार इसलिए बने ताकि जो वे सह नहीं सकते, उसके खिलाफ लड़ सकें। उनके मुताबिक- ”शेष बातें सही समय आने पर कहूंगा लेकिन एक बात जरूर कहूंगा कि जल्द ही आपको सत्ताधारी पक्ष के कुछ लोग, जो आज मंत्री हैं, वो बेनकाब होते दिखाई दे जायेंगे। एक-एक सच का खुलासा सही वक़्त पर होगा. जरा धैर्य रखें और विश्वास करें। आज का वक़्त ऐसा है कि अगर आप चोर को पकड़ लेंगे तो वो भी आखिरी वक़्त तक अपने आप को सही कहेगा। यकीन मानें, स्टिंग ऑपरेशन करते वक़्त पूरी ईमानदारी बरती जाती है। अगर हम सरकार में बैठे बड़े चेहरों को बेनकाब करते हैं तो बेनकाब होने के बाद उनका चिल्लाना बनता है। चिल्लाने के अलावा कोई भी गन्दा आदमी कर क्या सकता है। लेकिन फिर भी आप चाहें तो मैं ऐसे पुलिस वालों को आपके सामने खड़ा कर दूंगा जो खुद आपको मेरे बारे में बता देंगे।”

पुष्प ने अपने पत्र में अपने करियर में किए गए कई बड़े स्टिंग आपरेशनों का विस्तार से उल्लेख किया है। उनका कहना है कि इन बड़े स्टिंग आपरेशनों के बारे में बताने का मकसद सिर्फ यह है कि एकतरफा कहानी पर यकीन न करें। सिर्फ वक़्त का इंतजार करें। पुष्प के शब्दों में- ”ये विश्वास दिला सकता हूं कि मेरे हर एक काम से मीडिया को गर्व ही होगा, किसी को कुछ भी कहने दें, आप देखिये सच में कितनी ताक़त होती है और वह कैसे सामने आता है।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...