Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

कई आरोपों से घिरे प्रो. राम मोहन पाठक

कई नामी लोगों के पीछे पड़ा है ‘सत्ता चक्र’ नामक एक ब्लाग : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के प्रोफेसर राममोहन पाठक इन दिनों कई विवादों में घिर गए हैं। उन पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। मंदिर पर कब्जा करने की साजिश रचने, मूर्ति चोरी की कोशिश करने और झूठे शपथपत्र के आधार पर पीएचडी फिर नौकरी पाने जैसे आरोपों के बारे में एक ब्लाग ने विस्तार से सूचनाएं प्रकाशित की हैं। ब्लाग का नाम है ‘सत्ता चक्र’।

कई नामी लोगों के पीछे पड़ा है ‘सत्ता चक्र’ नामक एक ब्लाग : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान के प्रोफेसर राममोहन पाठक इन दिनों कई विवादों में घिर गए हैं। उन पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। मंदिर पर कब्जा करने की साजिश रचने, मूर्ति चोरी की कोशिश करने और झूठे शपथपत्र के आधार पर पीएचडी फिर नौकरी पाने जैसे आरोपों के बारे में एक ब्लाग ने विस्तार से सूचनाएं प्रकाशित की हैं। ब्लाग का नाम है ‘सत्ता चक्र’।

इस ब्लाग पर यह कहीं जिक्र नहीं है कि ब्लाग का माडरेटर कौन है। सीएनईबी पर चलने वाले ‘चोरगुरु’ प्रोग्राम के लगभग प्रत्येक एपिसोड के खुलासों का यहां विस्तार से जिक्र किया गया है। इस ब्लाग के संचालक का नाम-पता-ठिकाना-परिचय भले ही ब्लाग पर न दिया गया हो लेकिन ब्लाग पर प्रकाशित पोस्टों को देख-पढ़ कर स्पष्ट हो जाता है कि कोई ठीकठाक किस्म के बुजुर्ग प्राणी इसका संचालन कर रहे हैं। वे बुजुर्गवार खुद को पर्दे के पीछे रखते हुए कई ‘दुश्मनों’ से अपना गोल सेटल करने में जुटे हैं, ऐसा प्रतीत होता है। इस ब्लाग की कुछ पोस्टों में कुछ लोगों के खिलाफ बेहद निजी किस्म की, घटिया भी कह सकते हैं, टिप्पणियां की गई हैं।

वैसे, वेब और ब्लाग ने यह सहूलियत (?) तो दे ही दी है कि आप जिसे चाहो, जी भर गरिया लो, कोई कुछ न बिगाड़ेगा। सामने वाला बहुत ताकतवर हुआ तो रिपोर्ट दर्ज करा देगा, पुलिस से डरवा देगा पर अगर पीछे वाला भी ताकतवर निकला तो वह काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवाएगा और पुलिस को उल्टे पांव लौट जाने के लिए मजबूर कर देगा। कोई शरीफ आदमी किसी कुंठित किस्म के ब्लाग-वेब माडरेटर की निजी खुन्नस का शिकार बन गया तो वह सिवाय जार-जार रोने या चुप बैठ जाने के, और कुछ न कर सकेगा। और यह सब कुछ होता है बेचारे ‘सच’ के नाम से… कि…. हम सबसे बड़ा, अहम और अब तक हर तरफ से छिपा-दबा-ढका ‘सच’ बताने जा रहे हैं… किस्म-मार्का-टाइप आह्वान के बाद….।

सत्ता चक्र ब्लाग पर प्रो. राम मोहन पाठक पर लगे एक आरोप के समर्थन में वाराणसी के एक अखबार में प्रकाशित खबर की कटिंग को भी पोस्ट किया गया है.

खैर, हम लोग बात कर रहे थे ‘सत्ता चक्र’ नामक एक ब्लाग की। इस ब्लाग के कंटेंट से आप सहमत दिखते हैं या असहमत, यह आपकी मर्जी है पर एक बात तो है। इस ब्लाग के कई पोस्टों में तो आरोपों के समर्थन में ढेर सारे तथ्य व क्रमवार प्रमाण व विवरण दिए गए हैं। जाहिर है, इन्हें बहुत आसानी से खारिज भी नहीं किया जा सकता। कुछ न कुछ तो बात है। ‘सत्ता चक्र’ ब्लाग की ढेर सारी पोस्टों को पढ़ने के बाद पता चलता है कि यह कई नामी-गुमनामी लोगों के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है जिनमें प्रमुख हैं विभूति नारायण राय, शंभूनाथ सिंह, प्रो. राम मोहन पाठक आदि। फिलहाल यहां प्रो. राम मोहन पाठक के संबंध में ‘सत्ता चक्र’ ब्लाग पर प्रकाशित पोस्टों के लिंक दिए जा रहे हैं जिसे क्लिक कर प्रो. राम मोहन पाठक पर लगे आरोपों और उसके समर्थन में दिए गए प्रमाणों का अध्ययन-अवलोकन कर सकते हैं। अगर आपको आरोपों में दम लगे या न लगे, तो उन्हीं पोस्टों पर दिए गए कमेंट आप्शन में आप अपने ‘सच’ मार्का खुलासे का मुजाहिरा कर सकते हैं।  

प्रो. राम मोहन पाठक पर मूर्तिचोरी का आरोप?

क्या प्रो. राम मोहन पाठक ने शपथ पत्र में सच नहीं लिखा है?

क्या प्रो. राम मोहन पाठक की पीएचडी और नौकरी जा सकती है?

जुगाड़ कला के बदौलत कुलपति बनने की कोशिश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...