Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

‘पत्रकारिता के इन भगोड़ों को हिमालय चले जाना चाहिए’

भड़ास4मीडिया में रोज किसी न किसी पत्रकार या मीडिया से जुड़े हुए शख्स के बारे मे एक-दो खबर मिलती है कि उसने या तो मीडिया को गुडबाय कह दिया या फिर कहीं नई जगह ज्वाइन करके नई पारी शुरू कर दी. लेकिन उन युवाओं के बारे में मीडिया क्या सोचता है, जो कफ़न बांधकर पत्रकारिता के इस चक्रव्यूह में आंख बंद कर कूद गए हैं. जिनका न कोई पथ प्रदर्शक है, न कोई आका. ये विसंगतिया हैं जिन्हें सुधारने की जरूरत है और ये उन लोगों की जिम्मेदारी है जो मीडिया में प्रभाष जोशी जैसी शख्सियत या आदर्श पत्रकारिता का उदय चाहते हैं. अमूमन रोज ही पढ़ने को मिलता है कि तनख्वाह कम होने से एक और साथी ने मीडिया छोड़ा… तो क्या ज्वाइन करने के पहले खुद से पूछा था कि तनख्वाह नहीं बढ़ी तो क्या करोगे….

मेरी राय में मीडिया को गुडबाय कहने वाले ऐसे सभी लोगों को भगोड़ा घोषित कर देना चाहिए जो सच के साथ खड़े होकर झूठों से लड़ने की बजया महज नौकरी में पदोन्नति या तनख्वाह का रोना रोकर नए क्षेत्र में चले जाते हैं. वे हम युवा साथियों की हौसलाअफजाई करने के बजाय हमें इस बनियागीरी के भवंर में छोड़कर जा रहे हैं. आज सभी बात कर रहे हैं आदर्श पत्रकारिता की, जो दूर तक दिखाई नहीं देती. अगर पत्रकारिता में कुछ बचा है तो वह है बिजनेस. लेकिन ये आया कहां से? ये भी उन चंद अवसरवादी लोगों की देन है जो तरक्की चाहते थे. तब एक या दो रहे होंगे, जिनका दमन प्रभाष जोशी काल में ही हो जाना चाहिए था. अब तो कुकुरमुत्तो की तरह फैले इन बनियों को बाहर करने की बजाय खुद अच्छे लोगों को बाहर हो जाने को सही कहने वालों को अपना जमीर तलाश करने हिमालय पर चले जाना चाहिए.

-लोकेन्द्र शर्मा

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...